न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लागू हो सकता है ऑड-ईवन फार्मूला, एयर क्वालिटी बहुत खराब

दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में आज सुबह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वजीरपुर क्षेत्र सबसे कम रहा, जहां AQI 436 था, जिससे हवा सांस लेने के लिए ‘खतरनाक’ हो गई। इस बीच एक बार फिर ऑड-ईवन के लागू होने की संभावना बताई जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 2:10:01

दिल्ली में लागू हो सकता है ऑड-ईवन फार्मूला, एयर क्वालिटी बहुत खराब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे इलाकों में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हवाएं जहरीली होनी शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों के त्योहारों के रंग में भंग पड़ गया है। सोमवार को यानी कि आज दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी बहुत खराब बताई गई है। दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार सुबह 309 रहा, जो एक दिन पहले से थोड़ा बेहतर है। हालांकि ये भी आंकड़े डराने वाले हैं। दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में आज सुबह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वजीरपुर क्षेत्र सबसे कम रहा, जहां AQI 436 था, जिससे हवा सांस लेने के लिए ‘खतरनाक’ हो गई। इस बीच एक बार फिर ऑड-ईवन के लागू होने की संभावना बताई जा रही है।

दर्ज की गई बहुत खराब एयर क्वालिटी

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में भी ‘बहुत खराब’ एयर क्वालिटी दर्ज की गई, जिसमें फरीदाबाद में 346, गुरुग्राम में 268 और नोएडा में 312 AQI दर्ज किया गया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा, ‘दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और हवा की स्पीड कम हो गई है, इससे प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है। माइक्रो पार्टिकल्स जमीन के करीब रह रहे हैं।’ मंत्री ने बताया कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) का दूसरा फेज दिल्ली में लागू किया गया है और जीआरएपी फेज 2 को लागू करने को लेकर चर्चा के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक बुलाई गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा, “मौसम हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन जिन वजहों से प्रदूषण बढ़ रहा है उनको नियंत्रित करने की आवश्यकता है। GRAP 2 मुख्य रूप से सफाई और पानी के छिड़काव आदि के बारे में है। बसों और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दोपहर 12 बजे (आज) एक बैठक बुलाई गई है। हमने आसपास के राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से बात की और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे पराली जलाने पर कार्रवाई करेंगे। दिवाली, पराली और दशहरा के कारण अगले 10 से 15 दिन दिल्ली की एयर क्वालिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।’

रविवार को गिरा था AQI

रविवार को, इस सीजन में 17 मई के बाद पहली बार दिल्ली का AQI 313 तक गिर गया। दिल्ली में पिछली बार 17 मई को “बहुत खराब” वायु गुणवत्ता दर्ज की गई थी, जब AQI 336 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, तापमान में गिरावट और पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन के कारण दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक “बहुत खराब” रहेगी। एक अधिकारी ने कहा, हवा की गति धीमी है और पिछले दो वर्षों के विपरीत अक्टूबर में कम बारिश हुई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की निर्णय समर्थन प्रणाली का अनुमान है कि सोमवार से धान की पराली जलाने में बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स