न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मोती डूंगरी और बिड़ला मंदिर में हथियारबंद आतंकियों के घुसने की खबर, मॉक ड्रिल में शामिल हुए 120 NSG कमांडो

आमजन में खलबली मच गई जब मोती डूंगरी गणेश मंदिर और बिड़ला मंदिर में हथियारबंद आतंकियों के घुसने और वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने की खबर सामने आई। हांलाकि यह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो की मॉक ड्रिल थी जिसमें 120 कमांडो शामिल हुए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 11:54:30

जयपुर : मोती डूंगरी और बिड़ला मंदिर में हथियारबंद आतंकियों के घुसने की खबर, मॉक ड्रिल में शामिल हुए 120 NSG कमांडो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीती गुरुवार रात तब आमजन में खलबली मच गई जब मोती डूंगरी गणेश मंदिर और बिड़ला मंदिर में हथियारबंद आतंकियों के घुसने और वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने की खबर सामने आई। हांलाकि यह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो की मॉक ड्रिल थी जिसमें 120 कमांडो शामिल हुए थे। मॉक ड्रिल के लिए अचानक आर्मी की गाड़ियों में हथियारबंद कमांडो के पहुंचते ही मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जेएलएन मार्ग पर आनन-फानन में जेडीए सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल, शांति पथ तिलक नगर, टोंक रोड पर आरबीआई की तरफ से मोतीडूंगरी की तरफ आने जाने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक और आमजन की आवाजाही को रोक दिया गया।

ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। इससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई। इस बीच आतंकियों के मंदिर में घुसने की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो गया। कुछ देर बाद पता चला कि यह मॉक ड्रिल है। बताया जा रहा है कि यह ड्रिल आज भी बिड़ला मंदिर और आसपास के इलाके में होगी।

मॉक ड्रिल में आधुनिक हथियारों से लैस करीब 120 से ज्यादा ब्लैक कैट कमांडो शामिल हुए। इसमें आतंकियों के शहर के प्रमुख मंदिर में घुसने पर उनसे मुठभेड़ के ऑपरेशन को अंजाम देने का ड्रिल किया। इस दौरान मंदिर के आसपास के क्षेत्र में जयपुर पुलिस में पूर्व जिले का जाब्ता बुलाया गया। वे मंदिर के आसपास ही तैनात रहे। ट्रेफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एनएसजी को मोती डूंगरी गणेश मंदिर तक पहुंचने में मदद की। इसके अलावा सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस मेडिकल टीम के अलावा सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों एटीएस और एसओजी के कमांडो भी ऑपरेशन में शामिल होने पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट