न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत की एक इंच भी जमीन चीन के कब्जे में नहीं गई' भूमि कब्जे के दावे पर संसद में अनुराग ठाकुर Vs राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन द्वारा 4,000 वर्ग किमी भारतीय भूमि पर कब्जे का मुद्दा उठाया, जिस पर अनुराग ठाकुर ने तीखा पलटवार किया। ठाकुर ने कहा कि भारत की एक इंच भी जमीन चीन के कब्जे में नहीं गई और कांग्रेस पर अतीत की गलतियों के लिए जवाबदेही तय करने की बात कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 3:39:16

'भारत की एक इंच भी जमीन चीन के कब्जे में नहीं गई'  भूमि कब्जे के दावे पर संसद में अनुराग ठाकुर Vs राहुल गांधी

लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर कथित अतिक्रमण का मुद्दा उठाया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भारत और चीन की बातें कर रहे हैं, वे खुद चीनी अधिकारियों के साथ सूप पी रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की एक इंच भी जमीन चीन के कब्जे में नहीं गई है।

राहुल गांधी के दावे

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने भारत की 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आगे यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा था। राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा,'मुझे यह देखकर झटका लगा कि हमारे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे थे। आखिर हमारे क्षेत्र के साथ क्या हो रहा है?'

उन्होंने यह भी कहा, 'हम सामान्य संबंधों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले यथास्थिति बहाल होनी चाहिए। हमारी जमीन हमें वापस दी जानी चाहिए।' इसके अलावा, अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए नए टैरिफ पर भी टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'आपने चीन को 4,000 वर्ग किमी जमीन दे दी, और दूसरी ओर, हमारा सहयोगी अमेरिका हम पर टैरिफ लगा रहा है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। सरकार इस पर क्या कर रही है?'

अनुराग ठाकुर का पलटवार

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सवाल किया, "आखिर चीन ने किसके शासनकाल में इस क्षेत्र पर कब्जा किया? डोकलाम विवाद के दौरान कौन चीनी अधिकारियों के साथ बैठकर सूप पी रहा था? राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग क्यों मिली?" उन्होंने जोर देकर कहा, 'भारतीय सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है, और भारत की एक इंच भी जमीन नहीं गई है।' ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने से कुछ हासिल नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को अपने अतीत की गलतियों का जवाब देश की जनता को देना होगा।'

वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित

गौरतलब है कि यह बहस उस समय हुई जब गुरुवार तड़के लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया गया। यह विधेयक 288 मतों के बहुमत से पारित हुआ, जबकि 232 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं