न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISIS के झंडे और ओसामा बिन लादेन की फोटो रखने मात्र से कोई आतंकी नहीं हो सकता

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूएपीए मामले में सोमवार को एक आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि मोबाइल में आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो या जिहादी प्रचार और ISIS झंडे रखने मात्र से यह नहीं कहा जा सकता कि वह प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बनकर गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी सामग्री इंटरनेट पर सहज उपलब्ध है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 2:36:00

ISIS के झंडे और ओसामा बिन लादेन की फोटो रखने मात्र से कोई आतंकी नहीं हो सकता

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने यूएपीए मामले में सोमवार को एक आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि मोबाइल में आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो या जिहादी प्रचार और ISIS झंडे रखने मात्र से यह नहीं कहा जा सकता कि वह प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बनकर गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी सामग्री इंटरनेट पर सहज उपलब्ध है।

कोई ओसामा बिन लादेन की तस्वीर रखता है और आईएसआईएस के झंडे उसके पास पाए जाते हैं तो सिर्फ इसी आधार पर उसके खिलाफ UAPA के तहत ऐक्शन नहीं हो सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की है। आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाता है। अदालत ने एनआईए बनाम अम्मर अब्दुल रहमान के केस की सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसी सामग्री मिलने भर से किसी को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता। महज इसके आधार पर ही इतना कहना ठीक नहीं होगा कि वह व्यक्ति इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन से जुड़ा है।

जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की बेंच ने कहा कि तस्वीरों, वीडियो से यह जानकारी तो मिल सकती है कि संबंधित व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है। लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वह व्यक्ति इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन से जुड़ा है या उसके लिए काम करता है। अदालत ने टिप्पणी की, 'सिर्फ इस आधार पर अपील करने वाले व्यक्ति को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता कि उसके मोबाइल से ओसामा बिन लादेन की तस्वीरें मिली हैं। जिहाद को प्रमोट करने वाली सामग्री मिली है। इसके अलावा इस्लामिक स्टेट का झंडा भी पाया गया। इसके अलावा कट्टरपंथियों के भाषणों को भी इसका आधार नहीं माना जा सकता।'

अदालत ने कहा कि आज के इंटरनेट के युग में ऐसी सामग्री किसी को भी आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी चीजों को मोबाइल में डाउनलोड कर लेता है तो महज इस आधार पर ही उसे इस्लामिक स्टेट जैसे खूंखार आतंकी संगठन से जुड़ा नहीं माना जा सकता। बेंच ने कहा, 'कोई भी जानने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति ऐसी चीजों को डाउनलोड कर सकता है। ऐसा करना अपराध तो नहीं है। हां यह कह सकते हैं कि यदि कोई इस तरह की चीजों को पढ़ता है तो इससे उसकी मानसिक दशा का पता चलता है। लेकिन इसे अपराध नहीं माना जा सकता। इस मामले में आरोपी जमानत का हकदार है।'

बेंच ने कहा कि इस मामले में यह साबित नहीं होता है कि आरोपी ने ऐसी चीजों को पढ़ने के बाद किसी और से साझा किया हो। उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हो। अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में उसे आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ कहना ठीक नहीं है। हमें ऐसी भी कोई चीज नहीं मिली है, जिससे यह साबित होता हो कि उसने किसी आतंकी संगठन की मदद की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी