न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पड़ोसी ने 7 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार, दिया टॉफी का लालच

राजधानी जयपुर के भट्‌टा बस्ती में जहां पड़ोसी ने 7 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और टॉफी देने के बहाने उससे दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 5:57:53

जयपुर : पड़ोसी ने 7 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार, दिया टॉफी का लालच

वर्तमान समय का माहौल ऐसा हो गया हैं कि लोग अपने बच्चों को घर से बाहर सुरक्षित नहीं पाते हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला राजधानी जयपुर के भट्‌टा बस्ती में जहां पड़ोसी ने 7 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और टॉफी देने के बहाने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तब मामले का पता चल पाया। मासूम बच्ची घटना को लेकर अभी तक डरी हुई है। वह बार-बार रोने लगती है। मां और आसपड़ोस के लोग उसे संभालते है तब जाकर बच्ची रोना बंद करती है। घटना का पता चलने पर पीड़िता बच्ची की मां ने भट्‌टा बस्ती थाने में पॉक्सो एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं में गुरुवार देर रात केस दर्ज करवाया। इस मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। आरोपी युवक फरार है।

पुलिस के अनुसार भट्‌टा बस्ती इलाके में एक कॉलोनी में रहने वाली सात साल की बच्ची 12 मई को अपने घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब पौने 7 बजे वह रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर बच्ची की मां ने उसे चुप करवाया। तब बातचीत में बच्ची ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला भूरा उसके पास आया। उसने टॉफी देने का लालच दिया और अपने साथ घर ले गया। वहां कमरे में आरोपी भूरा ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे बच्ची घबरा गई। वह जोर जोर से रोने लगी तो भूरा ने उसे डराकर चुप करवाया। बाद में उसे घर से बाहर छोड़ आया। घटना का पता चलने पर बच्ची की मां ने आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। तब वे सभी भूरा के घर पहुंचे। लेकिन तब तक वह कमरे से भाग निकला था। तब परिजन रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे।

पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोसी युवक का अक्सर घर पर आना जाना लगा रहता था। वह बच्चों को कुछ न कुछ खाने को देता था। परिवार जैसे संबंधों के कारण कभी भी उन्होंने गलत नहीं सोचा, लेकिन मौका का फायदा उठाकर इतनी गंदी हरकत कर देगा यह पता नहीं था। पुलिस के अनुसार भूरा का भी अपना परिवार है। उसके बच्चे भी पीड़िता बच्ची के साथ खेलते हैं। घटना के वक्त बच्ची जब खेलने गई तब भी वह उन बच्चों के साथ ही खेल रही थी। भूरा की पत्नी भी बाहर गई हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल