न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में टूटा NDA, तीन पार्टियों ने खड़े किए विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार, भाजपा के साथ सीटों को लेकर नहीं बना तालमेल

राजस्थान में एनडीए गठबंधन में शामिल जेजेपी, एलजेपी और शिवसेना शिंदे गुट ने उम्मीदवार खड़े कर दिए है। तीनों दलों की भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत नहीं बन पाई है। भाजपा ने तीनों दलों के लिए सीट छोड़ने से साफ इंकार कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 1:59:15

राजस्थान में टूटा NDA, तीन पार्टियों ने खड़े किए विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार, भाजपा के साथ सीटों को लेकर नहीं बना तालमेल

जयपुर। राजस्थान में एनडीए गठबंधन में शामिल जेजेपी, एलजेपी और शिवसेना शिंदे गुट ने उम्मीदवार खड़े कर दिए है। तीनों दलों की भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत नहीं बन पाई है। भाजपा ने तीनों दलों के लिए सीट छोड़ने से साफ इंकार कर दिया है। ऐसे में जेजेपी ने पहली लिस्ट में 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जेजेपी हरियाणा में भाजपा के साथ सरकार में है। जबकि चिराग पासवान की एलजेपी का बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह गुढ़ा के सामने भाजपा ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। सियासी जानकारों का कहना है कि तीनों दल भले ही भाजपा को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन कई ऐसी सीटें हैं जहां ये दल हार-जीत की भूमिका तय करते हैं ।

जेजेपी का जाट इलाकों में प्रभाव

राजस्थान में जाट बाहुल्य इलाकों में हरियाणा की जेजेपी का खासा प्रभाव माना जाता है। देवीलाल सीकर से चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि दल के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला दांतारामगढ़ से विधायक भी रह चुके हैं। जेजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवार खड़े किए हैं। पार्टी ने कुल 30 उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की है। ऐसे में सियासी जानकारों का कहना है कि जेजेपी सीटें जीत सकती है। जबकि आधा दर्जन सीटों पर सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। फतेहपुर से जेजेपी उम्मीदवार नंदकिशोर महरिया और दांतारामगढ़ से उम्मीदवार रीटा सिंह मजबूत स्थिति में है। भाजपा और जननायक पार्टी का हरियाणा में गठबंधन है। दोनों दलों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन किया है। जबकि राजस्थान में दोनों ही दल एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान जेजेपी से ही हो सकता है। चर्चा यह भी है कि भाजपा कुछ सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। हालांकि, भाजपा अभी तक 124 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस-भाजपा में जारी है खींचतान

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। भाजपा को वसुंधरा राजे की नाराजगी भारी पड़ सकती है। वहीं कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पहली बार बिना सीएम के चेहरे के चुनावी मैदान में है। जबकि इससे पहले भाजपा दो बार वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी औऱ शानदार जीत हासिल की थी। भाजपा ने इस बार वसुंधरा राजे को सीएम फेस घोषित नहीं किया है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला होने के आसार है। भाजपा के नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट