न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : क्रूज पर चल रही थी ड्रग्स पार्टी, NCB ने मारा छापा, एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 13 लोग हिरासत में; 600 लोग थे सवार

मुंबई के पास समुद्र में क्रूज पर चल रही एक बड़ी ड्रग्स पार्टी में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने बड़ी छापेमार की है। इसमें सवार एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 09:42:48

 मुंबई : क्रूज पर चल रही थी ड्रग्स पार्टी, NCB ने मारा छापा, एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 13 लोग हिरासत में; 600 लोग थे सवार

मुंबई के पास समुद्र में क्रूज पर चल रही एक बड़ी ड्रग्स पार्टी में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने बड़ी छापेमार की है। इसमें सवार एक बड़े एक्टर के बेटे और 3 लड़कियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर के बारे में NCB ने अब तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है। NCB ने यह रेड 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम की शिप पर मारी है। यह कार्रवाई कई घंटे चली। NCB की टीम को सूचना मिली थी कि एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। इसके बाद अधिकारी पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हो गए। शनिवार को रेव पार्टी चलते वक्त उन्होंने रेड मारी। जिस क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी हो रही थी उसमें एंट्री फ्रीस 60 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक रखी गई थी। NCB छापेमारी के दौरान क्रूज पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग मौजूद थे, जबकि इस वर्ल्ड क्लास क्रूज की क्षमता करीब 1800 लोगों की है। ये तमाम बड़े हाईप्रोफाइल लोग इंस्ट्राग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इस पार्टी में इनवाइट किए गए थे। कुछ लोगों को बकायदा बाय पोस्ट भी एक किट के जरिए इनविटेशन भेजे गए थे।

जानकारी के मुताबिक, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को लीड किया। वे अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे। शिप बीच समुद्र में पहुंचा तो वहां ड्रग पार्टी शुरू हो गई। पार्टी में लोगों को ड्रग्स लेते देख टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। छापेमारी की कार्रवाई जारी है और पकड़े गए सभी लोगों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। छापेमारी में 4 तरह के ड्रग्स MDMA, मेफेड्रोन (Mephedrone), कोकीन (Cocaine) और हशीश (Hashish) जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उन लोगों को हिरासत में लिया गया है जो नशे में थे और ड्रग्स का सेवन करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

NCB के सूत्रों के मुताबिक इस नामी एक्टर के बेटे ने किसी भी तरह के ड्रग्स के सेवन से इनकार किया है और पूछताछ के दौरान अधिकारियों से कहा भी कि अब्बू ने आगाह करते हुए कहा था कि NCB वाले इस वक्त चारों तरफ है कहीं भी जाना तो सोच समझकर जाना और बच कर रहना। NCB के सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस नामी एक्टर के गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं लिया गया क्योंकि मामले की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

NCB सूत्रों के मुताबिक क्रूज (Mumbai cruise NCB Raid) पर इस पार्टी का आयोजन फैशन टीवी इंडिया (Fashion TV India) ने Namascray के साथ मिलकर किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज