Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : इस साल मिलेगा 15,000 से अधिक किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस, वितरण हुआ शुरू

प्रदेश में अफीम की खेती के लिए किसानों को लाइसेंस दिया जाता हैं। जिसके पास लाइसेंस होता हैं वही अफीम की खेती कर सकता हैं। नारकोटिक्स विभाग की नई पॉलिसी के तहत इस साल 15,000 से अधिक किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस दिया जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 12:25:45

चित्तौड़गढ़ : इस साल मिलेगा 15,000 से अधिक किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस, वितरण हुआ शुरू

प्रदेश में अफीम की खेती के लिए किसानों को लाइसेंस दिया जाता हैं। जिसके पास लाइसेंस होता हैं वही अफीम की खेती कर सकता हैं। नारकोटिक्स विभाग की नई पॉलिसी के तहत इस साल 15,000 से अधिक किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस दिया जाना हैं। चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग ने साल 2021-22 में अफीम की खेती के लिए पट्टों का वितरण शुरू कर दिया है। लाइसेंस मिलते ही किसान बुवाई शुरू करेंगे। दीपावली तक अफीम बुवाई का काम पूरा हो जाएगा। बुवाई को लेकर किसानों ने पहले से ही खेत तैयार कर लिए हैं। अफीम की बुवाई के लिए खेतों में नमी ज्यादा जरूरी है। इस साल नई अफीम पॉलिसी जारी होंने के बाद पिछले दिनों किसानों ने प्रदर्शन किया था। किसानों का मानना है कि अफीम पॉलिसी काला कानून है।
नारकोटिक्स विभाग की ओर से नई अफीम पॉलिसी जारी कर किसानों की सूची विभाग को भेजी गई हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में जिला नारकोटिक्स अधिकारी के तीन अलग-अलग खण्ड हैं। जिनमें करीब 15 हजार किसानों को अफीम लाइसेंस मिलेगा। प्रथम खंड में बुधवार को 152 और गुरुवार को 387 पट्टों का वितरण किया गया। द्वितीय खण्ड में बुधवार को 151 और गुरुवार को 242 पट्टे, तृतीय खंड में बुधवार को 305 और गुरुवार को 450 पट्टे दिए गए। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित नारकोटिक्स विभाग कार्यालय परिसर में मुख्यालय के निर्देशानुसार अफीम लाइसेंस का वितरण शुरू किया गया। यहां अलग-अलग तीन खंडों के लिए शामियाने लगाए गए हैं, जिसमें कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। प्रत्येक खण्ड की ओर से कार्यक्रम बनाया गया है। जिले के खंड प्रथम में चित्तौड़गढ़, भदेसर, कपासन व उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के गांव, खण्ड द्वितीय में निम्बाहेड़ा व बड़ीसादड़ी तहसील और खंड तृतीय में शेष तहसीलों के गांव आते हैं। जिसके अनुसार गांवों से किसानों के मुखिया को बुलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका