न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ये सोची-समझी साजिश... दोषियों को नहीं मिलेगी माफी', नागपुर हिंसा पर एकनाथ शिंदे का पहला बयान

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के बाद तनाव जारी है, कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 1:22:08

'ये सोची-समझी साजिश... दोषियों को नहीं मिलेगी माफी', नागपुर हिंसा पर एकनाथ शिंदे का पहला बयान

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने पुलिस, समाज और आम नागरिकों पर हमला किया है, उन्हें किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। यह महाराष्ट्र की सख्त भूमिका है। मैं जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।"

साजिश की हो रही जांच – एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, "पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी साजिश का हिस्सा थी। इस हिंसा में डीसीपी स्तर के चार अधिकारी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कई उपद्रवी बाहरी थे और उन्होंने पेट्रोल बम भी फेंके। यह चिंता का विषय है कि पुलिस पर भी हमला किया गया। हम दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें।"

लोगों के घरों को टारगेट किया गया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि "जो आगजनी और पथराव हुआ, उसमें हजारों लोग शामिल थे। उन्होंने लोगों के घरों को टारगेट किया, गाड़ियां जलाईं और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर हमला किया। पुलिस शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसे समाज विरोधी तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

औरंगजेब का समर्थन सहन नहीं होगा – एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि "महाराष्ट्र में औरंगजेब का समर्थन कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। वह देश का दुश्मन, आक्रमणकारी और क्रूर शासक था। जो भी उसका समर्थन करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जनता की भावना छत्रपति संभाजी महाराज के प्रति गंभीर है, और लोगों का आंदोलन पूरी तरह जायज है। नागपुर में जो कुछ हुआ, वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिसकी गहराई से जांच की जाएगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज