Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर: कोविड सेंटर में कोरोना पेशेंट ने थामा गिटार, डॉक्टर्स ने गुनगुनाए गीत

नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने कोरोना मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए एक म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। यह छोटा सा कॉन्सर्ट सेवन स्टार हॉस्पिटल के एक वार्ड में आयोजित किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 11:27:25

नागपुर: कोविड सेंटर में कोरोना पेशेंट ने थामा गिटार, डॉक्टर्स ने गुनगुनाए गीत

देश में बढ़ते कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। रोजाना लाखों में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हौसला अफजाई के लिए डॉक्टर पुरजोर कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने कोरोना मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए एक म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। यह छोटा सा कॉन्सर्ट सेवन स्टार हॉस्पिटल के एक वार्ड में आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टरों के साथ कोविड पॉजिटिव मरीजों ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस आयोजन में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने गिटार से समा बांधा तो उनका साथ देने के लिए दो डॉक्टर्स ने अपनी आवाज में गीत गुनगुनाए।

गिटार बजाने वाले संदीप बारस्कर ने बताया, 'मैं कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ। पहले घर पर ही ट्रीटमेंट लिया, लेकिन थोड़ी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने भर्ती करने की सलाह दी। फिर मुझे सेवन स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टर सदाशिव भोले मुझे जानते थे। उन्होंने कहा कि आप अपना गिटार मंगवा लीजिए। पहले तो मैंने उनकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन कई बार जिद करने पर मैंने गिटार मंगवाया।'
बारस्कर ने बताया, 'इसके बाद बुधवार को अचानक म्यूजिकल इवनिंग का अनाउंसमेंट कर दिया गया। म्यूजिकल इवनिंग में मैंने गिटार बजाया और हॉस्पिटल के हेड ऑफ सप्लाय चेन नितिन झरवडे ने गाना गया। इस दौरान कई दर्जन पेशेंट भी वहां मौजूद थे और सभी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बैठे थे। उन्होंने कई फरमाइश भी रखी। दूसरे दिन फिर से म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया, जिससे मरीजों को बहुत सुकून मिला।'

बारस्कर ने बताया कि म्यूजिकल इवनिंग की पहली रात ही मुझे बहुत अच्छी नींद आई। मैंने कई मरीजों से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि प्रोग्राम के कारण पॉजिटिव एनर्जी मिली।

भास्कर की खबर के अनुसार सेवन स्टार अस्पताल के प्रवीण निखाले ने बताया कि म्यूजिकल इवनिंग आयोजन करने का उद्देश्य मरीजों की हौसला अफजाई करना था। कोविड मरीज खुद को अकेला महसूस करते हैं। कई लोगों के परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं होते। ऐसे में कार्यक्रम के जरिए उन्हें बहुत हौसला मिला। इससे जल्द रिकवरी होती है। प्रवीण निखाले ने बताया कि म्यूजिक थैरेपी हर व्यक्ति के दिमाग में जल्द असर करती है। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह रही कि कोरोना वार्ड के मरीजों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका