न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले मिली मुम्बई पुलिस को स्टेडियम उड़ाने की धमकी

बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनाती कर दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 1:23:22

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले मिली मुम्बई पुलिस को स्टेडियम उड़ाने की धमकी

मुम्बई। बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनाती कर दी गई है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मैसेज में कहा गया है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक "नापाक" घटना को अंजाम दिया जाएगा। धमकी भरे संदेश के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बंदूक, हथगोले और गोलियों की एक तस्वीर भी भेजी थी। इसके अलावा मैच के दौरान आग लगा देंगे इस मैसेज से भरा फोटो भी लगाया गया।

ब्लैक टिकट के साथ दो गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को मुंबई पुलिस ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच के टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 लाख 40 हजार रुपये के दो वीआईपी टिकट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो वीआईपी टिकट बरामद किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक की कीमत 1.2 लाख रुपये है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने कहा, “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।"

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मैच को लेकर मुंबई में सुरक्षा की अगर बात की जाए तो 7 पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम के सभी गेटों के सामने पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर, बैग, सिक्के के साथ-साथ पावर बैंक और ज्वलनशील पदार्थ स्टेडियम में ले जाने की मनाही की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज