देश भर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच मुंबई के धारावी का एक वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें टीकाकरण केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जुटे दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान लोगों के बीच ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और अधिकांश लोगों ने फेस मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि धारावी के एक टीकाकरण केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन भी देखी जा सकती है।