Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CNG PNG Price Hike : मुंबई में बढ़े CNG और PNG के दाम, ये हैं नई कीमतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की है। सीएनजी 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी 4 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 9:06:04

CNG PNG Price Hike : मुंबई में बढ़े CNG और PNG के दाम, ये हैं नई कीमतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की है। सीएनजी 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी 4 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है। नई कीमतें सोमवार रात से लागू होंगी। बढ़ी हुई कीमतों के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अब सीएनजी की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, पीएनजी 52.50 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
MGL ने कहा है कि सरकार ने एक अक्टूबर से गैस कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसकी वजह से कीमतों को बढ़ाया गया है। दरअसल, सरकार साल में दो बार (एक अप्रैल और एक अक्टूबर) नेचुरल गैस की कीमतों में बदलाव करती है। एक अप्रैल को जारी कीमतें 30 सितंबर तक लागू रहती हैं। फिर एक अक्टूबर से हुए बदलाव 31 मार्च तक जारी रहते हैं। MGL ने कहा है कि इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45% रह गई है। वहीं पीएनजी और एलपीजी के बीच यह अंतर सिर्फ 11% का रह गया है। इसके देश जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद सीएनजी आठ से 12 रुपये प्रति किलो महंगी हो सकती है, जबकि रसोई गैस के भाव में 6 रुपये का इजाफा किया जा सकता है। नेचुरल गैस की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आदेशानुसार मौजूदा समय में एक यूनिट नेचुरल गैस की कीमत 6.1 डॉलर (लगभग 500 रुपये प्रति यूनिट) है, जो बढ़कर 8.57 डॉलर (करीब 700 रुपये) प्रति यूनिट हो गई है। Natural Gas का इस्तेमाल बिजली, उर्वरक, पावर ऑटोमोबाइल उत्पन्न करने के लिए होता है, जबकि खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में PNG का इस्तेमाल किया जाता है और गाड़ियों में उपयोग होने वाली CNG भी इससे ही तैयार होती है। नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे सीएनजी-पीएनजी के रेट पर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology