Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: तीसरी लहर से बचने के लिए BMC ने जारी की वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन

BMC वैक्सीनेशन को लेकर हाउसिंग सोसाइटियों और प्राइवेट वर्क स्पेस के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें ये निर्देश दिए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 4:57:55

मुंबई: तीसरी लहर से बचने के लिए BMC ने जारी की वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन

मुंबई में पिछले 2-3 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि कोरोना का डाउनफॉल शुरू हो गया है। मुंबई में लगातार दूसरे दिन 2,000 से कम मरीज मिल रहे है। मुंबई में बीते 24 घंटे में यहां 1,717 नए मामले सामने आए। 6082 मरीज ठीक हुए और 51 की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को 1,794 मरीज मिले थे। मुंबई में अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 14 हजार लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 40,162 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस बीच BMC वैक्सीनेशन को लेकर हाउसिंग सोसाइटियों और प्राइवेट वर्क स्पेस के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें ये निर्देश दिए गए हैं।
- रजिस्टर्ड प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के माध्यम से हाउसिंग सोसाइटियों और प्राइवेट वर्कप्लेस पर 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी पात्र लोगों के लिए वैक्सीनेशन का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए प्राइवेट वर्कस्पेस और हाउसिंग सोसायटी के मैंनेजमेंट को अपने एक सीनियर स्टाफ को मैनेजमेंट के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करना होगा।

- ऐसे वैक्सीनेशन सेंटर पर प्राइवेट वर्कप्लेस के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य, हाउसिंग सोसायटी के निवासी, नौकर-नौकरानी, ड्राइवर सहित अन्य 18 या उससे अधिक उम्र के लोग टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।

- इसके लिए कोविन पोर्टल पर सभी को पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। हालांकि, वर्कप्लेस के मामले में कर्मचारियों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।

- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे वैक्सीनेशन का कितना भुगतान रजिस्टर्ड प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर को करना है? यह बात निजी कार्यस्थल व हाउसिंग सोसाइटी के मैनेजमेंट और प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर को आपसी बातचीत से पहले तय करनी होगी।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। पिछले 24 घंटों के दौरान 40,956 नए संक्रमित मिले, 71,969 मरीज ठीक हुए और 793 की मौत हो गई। अब कुल 5 लाख 58 हजार 996 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 2.98 करोड़ सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें 51.79 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका