न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

140 करोड़ भारतियों का इंतजार खत्म, आ गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, दिल्ली में उतरा विमान

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे एनआईए की हिरासत में लिया गया और तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में भेजा गया। जानिए कौन है तहव्वुर राणा और उस पर क्या हैं आरोप।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 3:39:45

140 करोड़ भारतियों का इंतजार खत्म, आ गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, दिल्ली में उतरा विमान

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आखिरकार भारत पहुंच गया है। लंबे कानूनी संघर्ष और कई कोशिशों के बाद अमेरिका से उसे भारत लाया गया। उसे एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक विशेष टीम उसके साथ मौजूद थी। अब कुछ ही देर में उस खूंखार आतंकी का चेहरा देश के सामने होगा और उसके अपराधों का हिसाब शुरू होगा। इस तरह देशवासियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। तहव्वुर राणा को अब एनआईए अपनी हिरासत में लेगी और उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसकी रिमांड की मांग की जाएगी। 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। आतंकी को रखने के लिए जेल प्रशासन ने पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर हुसैन राणा, वर्ष 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों का एक प्रमुख साजिशकर्ता माना जाता है। वह हमले के मुख्य अभियुक्त डेविड कोलमेन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का बेहद करीबी सहयोगी है। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को एक विशेष चार्टर्ड विमान से भारत लाया गया। यह विमान बुधवार को रवाना हुआ था और गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे के बाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और यह भारत के इतिहास में सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक रहा है।

भारत कैसे आया तहव्वुर राणा?

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाना आसान नहीं था। अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण के लिए वर्षों तक चली जटिल कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार, राणा को भारत लाने के लिए एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की थी। प्रत्यर्पण के बाद उसे सीधे एनआईए की हिरासत में लिया जाएगा। माना जा रहा है कि उसे आज ही दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां जांच एजेंसी उसकी न्यायिक रिमांड की मांग करेगी।

तहव्वुर राणा पर क्या हैं आरोप?

तहव्वुर राणा पर गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में आपराधिक साजिश, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना, हत्या, धोखाधड़ी, और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज है। उसे 2008 मुंबई हमलों में उसकी भूमिका के लिए वांछित घोषित किया गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह न केवल डेविड कोलमेन हेडली का सहयोगी रहा है, बल्कि उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी गहरे संपर्क बताए जा रहे हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस को फिलहाल उसके वहां स्थानांतरण को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका