न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 दिन में मुकेश अंबानी को मिली 3 बार जान से मारने की धमकी, बढ़ती गई फिरौती की रकम, अब 400 करोड़ की मांग

हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी ईमेल के जरिये दी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 6:05:33

5 दिन में मुकेश अंबानी को मिली 3 बार जान से मारने की धमकी, बढ़ती गई फिरौती की रकम, अब 400 करोड़ की मांग

मुम्बई। हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी ईमेल के जरिये दी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया था। इसके बावजूद आज सुबह एक बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स ने ईमेल के जरिए दी है, जिसने 27 अक्तूबर को दो ईमेल भेजकर पहले 20 करोड़ और फिर 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती की रकम बढ़ाने का कारण यह बताया गया है कि अंबानी ने उसके पूर्व में दिए दो ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए उसने फिरौती की रकम दोगुनी कर दी है।

27 अक्टूबर को पहली बार मिली थी धमकी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर की सुबह उनके आधिकारिक ईमेल पर एक मेल आया था। इस मेल में अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 20 करोड़ रुपये की डीमांड की। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि मुकेश अंबानी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सोमवार को फिर से मुकेश अंबानी को उसी आदमी ने धमकी दी और इस बार उनसे 200 करोड़ रुपये की माँग की।

इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे पास दुनियां के सबसे बेहतरीन शूटर है, अगर पैसे नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। हालांकि इस पर भी जब अंबानी ने कोई ध्यान नहीं दिया तो अज्ञात व्यक्ति ने आज (मंगलवार) को फिर से ईमेल के जरिए पैसे की मांग की है। इस दौरान आरोपी ने 400 करोड़ की मांग की है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सोमवार को अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी।

पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती

अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा है, आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।

बीते साल भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज