न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: छतरपुर में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, 7 लोगों की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार तड़के एक ऑटो रिक्शा के खड़े ट्रक में पीछे से टकरा जाने से एक वर्षीय बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:46:49

MP: छतरपुर में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, 7 लोगों की मौत, 6 घायल

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार तड़के एक ऑटो रिक्शा के खड़े ट्रक में पीछे से टकरा जाने से एक वर्षीय बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब रिक्शा सुबह करीब पांच बजे खजुराहो-झांसी राजमार्ग पर बागेश्वर की ओर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने बताया, "ऑटो-रिक्शा में 13 लोग सवार थे और झांसी-खजुराहो मार्ग पर ट्रक से टकराने के बाद उनमें से सात की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि पीड़ित महोबा (उत्तर प्रदेश) से छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे थे। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अखिल राठौर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सीएनजी से चलने वाला ऑटो-रिक्शा पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगे के इलाज के लिए झांसी रेफर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान ऑटोरिक्शा चालक प्रेम नारायण (46), एक वर्षीय आसमा, जनार्दन यादव (45), मनु श्रीवास्तव (25), गोविंद श्रीवास्तव (35) और नन्नी बुआ (42) तथा लालू (उम्र ज्ञात नहीं) के रूप में हुई है।

छतरपुर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया, "खजुराहो-झांसी हाईवे पर एक ऑटो-टैक्सी और ट्रक की भिड़ंत की घटना हुई है जिसमें 13 लोग प्रभावित हुए हैं। 7 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं जिसमें से 4 घायलों को हम ग्वालियर रेफर कर रहे हैं। जिन 7 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री आर्थिक कोष से सहायता प्रदान की जा रही है और घायलों को भी आज ही आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?