न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां ने नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, हत्या के आरोप से बचने के लिए दर्ज करवाई अपहरण की रिपोर्ट

कुछ सबूतों के आधार पर शिवपति को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उसकी मदद करने वाली दूसरी बेटी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, बहू मीरा अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 4:29:06

मां ने नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, हत्या के आरोप से बचने के लिए दर्ज करवाई अपहरण की रिपोर्ट

कौशांबी। यूपी के कौशांबी नगर में एक माँ ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। इस मामले की जाँच में जुटी पुलिस को मामला अपहरण का न लगकर हत्या का लगा। पुलिस जाँच में ग्रामीणों ने सूचना दी कि उन्होंने एक खेत के कुंए में लड़की की लाश देखी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाली शिवपति से करवाई जिसने लाश अपनी बेटी की होना बताया। इसके बाद पुलिस ने केस में अपहरण के साथ-साथ हत्या (धारा 302) का मामला भी दर्ज कर लिया।

कुछ सबूतों के आधार पर शिवपति को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उसकी मदद करने वाली दूसरी बेटी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, बहू मीरा अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

एसपी ने आगे कहा कि शिवपति की निशानदेही के बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी और रॉड बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा वह बोरा भी बरामद कर लिया गया है जिसका इस्तेमाल शव को छिपाने के लिए किया गया था।

दरअसल, बेटी एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। यह बात मां को पसंद नहीं थी। वह बेटी को रिश्ता खत्म करने के लिए कहती थी मगर वह नहीं मानी। इसके बाद मां ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। इसमें उसने अपनी दूसरी बेटी और बहू का साथ लिया। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में एसपी ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी 15 साल की बेटी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने और फिर उसका लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी महिला शिवपति ने मंझनपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। उसने इस वारदात को अंजाम देने में अपनी दूसरी बेटी की मदद ली थी।

हत्या कर दर्ज करवाई बेटी की मिसिंग एफआईआर

जानकारी के अनुसार, शिवपति ने 14 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी दो अक्टूबर को किसी काम से खेत में गई थी। तब से घर नहीं लौटी है। एसपी ने कहा कि उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

26 अक्टूबर को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने तेजवापुर गांव के बाहर खेत के कुएं में एक लड़की की लाश देखी है। पुलिस ने आगे कहा कि शिवपति ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। जिसके बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) जोड़ी गई।

आरोपी मां ने कहा बेटी को रिश्ता खत्म करने के लिए कहा था

आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी बेटी को गांव के लड़के के साथ रिश्ता खत्म करने के लिए कहा था मगर वह नहीं मानी। आरोपी शिवपति ने कबूल किया कि दो अक्टूबर की आधी रात को उसने उसकी दूसरी बेटी और बहू मीरा के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि हत्या के बाद उन्होंने शव को बोरे में भर दिया और अपने गांव के बाहर एक खेत के कुएं में फेंक दिया। आरोपी ने आगे कहा कि पुलिस से बचने के लिए उसने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई हैं ऐसी घटनाएँ

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के अजमेर के श्रीनगर में 26 अप्रैल को एक माँ ने अपनी बेटी के फोन पर किसी लड़के से बातचीत करने पर अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के में एक निर्दयी मां ने अपनी 13 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त महिला ने यह अपराध किया उस वक्त घर पर माँ बेटी ही थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल