न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : अपने चार बच्चों को लेकर नहर में कूद गई मां, महिला और दो बच्चे सुरक्षित जबकि दो लापता

विशुनपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना देखी गई जिसमें एक महिला अपने चार बच्चों के साथ चटंगवा पुल से गंडक नहर में कूद गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 5:25:24

उत्तरप्रदेश : अपने चार बच्चों को लेकर नहर में कूद गई मां, महिला और दो बच्चे सुरक्षित जबकि दो लापता

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना देखी गई जिसमें एक महिला अपने चार बच्चों के साथ चटंगवा पुल से गंडक नहर में कूद गई। इस मामले में ग्रामीण महिला और दो बच्चों को बचाने में कामयाब हुए जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं। एसओ अनिल कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से सुनीता, सोनी, सलोनी को बचाकर बाहर निकाला। वहीं शिवानी और राकेश लापता हैं। महिला और दोनों बच्चों को पुलिस ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उनका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि लापता दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला निवासी उमेश बैठा रोजगार के सिलसिले में बाहर है। घर में उनकी पत्नी सुनीता (35) चार बच्चे सोनी (6), शिवानी (4), सलोनी (2) और राकेश उर्फ खेसारी (एक) के साथ रहती है। कहा जा रहा है कि उसका कई दिनों से सास लाइची देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।

सोमवार को सुनीता नाराज होकर चारों बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ी। आरोप है कि जब सास उसे मनाने गई तो उसकी जमकर पिटाई कर भगा दिया। फिर बच्चों को लेकर लगभग दो बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के चटंगवा पुल पर पहुंची। वहां चारों बच्चों को एक-एक कर नहर में फेंक दिया और फिर खुद भी नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने यह मंजर देख शोर मचाया तो काफी भीड़ जुट गई। उन्हें बचाने के लिए कुछ लोग भी नहर में कूद गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात