न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की पहली लहर पर भारी अप्रैल का यह महीना, 70 फीसदी पर पहुंची रिकवरी रेट

कोरोना की दूसरी लहर का यह अप्रैल महिना ही पहली लहर पर भारी पड़ रहा हैं। राज्य में अप्रैल के 29 दिनों के अंदर अब तक 2.47 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि पहली लहर में चार महीने में भी इतने मरीज पूरे राज्य में नहीं मिले थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 5:22:18

कोरोना की पहली लहर पर भारी अप्रैल का यह महीना, 70 फीसदी पर पहुंची रिकवरी रेट

राजस्थान में बीते दिन 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 17,269 पॉजिटिव केस मिल हैं, जो एक दिन में मिले संक्रमित केसों में सर्वाधिक है। वहीं, कोरोना से एक दिन में 158 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े कोरोना की भयावहता को दर्शाने वाले हैं। कोरोना की दूसरी लहर का यह अप्रैल महिना ही पहली लहर पर भारी पड़ रहा हैं। राज्य में अप्रैल के 29 दिनों के अंदर अब तक 2.47 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि पहली लहर में चार महीने में भी इतने मरीज पूरे राज्य में नहीं मिले थे।
दूसरी लहर इससे कई गुना ज्यादा घातक साबित हो रही है। दूसरी लहर की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से मानी जा रही है। अप्रैल के 29 दिन में अब तक 2,47,697 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1230 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक इस माह का आखिरी सप्ताह रहा है, जिसमें 7 दिन के अंदर 1.10 लाख से ज्यादा संक्रमित केस मिले हैं। वहीं इसी सप्ताह मौत भी 596 लोगों की हुई है।

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सितंबर में पहली लहर का प्रभाव तेजी से बढ़ना शुरू हुआ था, जिसका पीक नवंबर में पहुंचा था। दिसंबर के शुरुआती 10 दिन भी कोरोना केस बड़ी संख्या में आए थे, लेकिन दिसंबर अंत तक इनमें गिरावट होनी शुरू हो गई थी। पूरे चार माह सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में राज्य में 2,27,371 संक्रमित केस मिले थे। जबकि इन चार महीनों में संक्रमण से 1648 मरीजों की जान गई थी। पहली लहर में नवंबर महीने में सबसे ज्यादा 71,130 लोग संक्रमित हुए थे, जबकि मौत सबसे ज्यादा सितंबर में 438 मरीजों की हुई थी।

रिकवरी रेट 70 फीसदी पर पहुंची

सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हो गए है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार राज्य में लगाए सशर्त लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 15 मई तक कर सकती है। राजस्थान में संक्रमण बढ़ने के साथ रिकवरी रेट का ग्राफ भी धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। शुक्रवार को राज्य की रिकवरी दर गिरकर 70.11% पर पहुंच गई । रिकवरी दर की रैंकिंग में उत्तराखंड के बाद राजस्थान दूसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम रिकवरी रेट है। उत्तराखंड में रिकवरी रेट 68.80% है, जो देश में सबसे कम है। वहीं एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान का नंबर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल