न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचे PM मोदी, जारी करेंगे 525 रुपये का सिक्का, बाँके बिहारी कॉरिडोर बजट की घोषणा सम्भव

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मथुरा में हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 6:59:43

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचे PM मोदी, जारी करेंगे 525 रुपये का सिक्का, बाँके बिहारी कॉरिडोर बजट की घोषणा सम्भव

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। पीएम मोदी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद ब्रजरज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वो ब्रजरज उत्सव में मीराबाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को देखेंगे। इस कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मीराबाई के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मीरा बाई के 525वें जन्मोत्व पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मथुरा में हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े भाजपा के नेता मौजूद रहेंगे।

कृष्ण की नगरी पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट किया करते हुए लिखा था, ‘संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। आज शाम करीब 4:30 बजे मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।’

modi visit shri krishna janmabhoomi mathura,rs 525 commemorative coin announcement,banke bihari corridor budget news,pm modi mathura visit updates,shri krishna janmabhoomi developments,commemorative coin launch by pm modi,banke bihari temple corridor project,mathura pilgrimage site announcements,modi initiatives for mathura development,pm modi janmabhoomi visit highlights

मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 आईपीएस, 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा जांच एजेंसी निगाह बनाए हुई हैं। ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।

बांके बिहार कॉरिडोर के बजट की घोषणा कर सकते पीएम मोदी

संभावना यह भी जताई जा रही है कि पीएम मोदी वृंदावन के बांके बिहार कॉरिडोर के बजट की घोषणा कर दें। बांके बिहार कॉरिडोर के लिए हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। अब कॉरिडोर बनाने के लिए बजट पर फैसला होना है। कुल बजट लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में 300 करोड़, दूसरे चरण में 500 करोड़ से ज्यादा और तीसरे चरण में करीब 100 करोड़ पास किया जाएगा। केंद्र सरकार कॉरिडोर निर्माण में राज्य सरकार की मदद करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल