न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार्जिग के दौरान मोबाइल बैटरी में हुआ विस्फोट, 14 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल

जिले के नावां सिटी क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम ठिकरिया कला में एक 14 वर्षीय बालक मोबाइल बैटरी चार्ज करते समय ब्लास्ट होने से गंभीर घायल हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 5:10:46

चार्जिग के दौरान मोबाइल बैटरी में हुआ विस्फोट, 14 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल

कुचामनसिटी। जिले के नावां सिटी क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम ठिकरिया कला में एक 14 वर्षीय बालक मोबाइल बैटरी चार्ज करते समय ब्लास्ट होने से गंभीर घायल हो गया। थाना प्रभारी नन्दकिशोर के अनुसार रविवार को हितेश पुत्र ताराचंद (14) निवासी ठिकरिया कला घर पर अकेला था, उसके परिजन खेत में गए हुए थे। इसी दौरान उसने मोबाइल की बैटरी निकालकर उसके तार सीधे बिजली के बोर्ड में लगा दिए। जैसे ही उसने तार को जोड़ा, बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी टी-शर्ट और पायजामे में दर्जनों छेद हो गए थे। बैटरी के ब्लास्ट से निकलने वाले लिथियम के कणों से युवक के दोनों हाथों, पैरों, छाती गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने तत्काल उसे राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉ रोहित यादव और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसे कुचामन रेफर किया गया।

इस घटना के बाद विशेषज्ञों ने मोबाइल के चार्जिंग के दौरान सर्तक रहने की सलाह दी है। मोबाइल चार्ज करते समय फोन का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि चार्जिंग के दौरान फोन का तापमान बढ़ता है और अगर इस दौरान फोन का इस्तेमाल किया जाए तो अतिरिक्त दबाव बनता है, जिससे बैटरी फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, गेमिंग के दौरान फोन का ओवरहीट होना भी एक गंभीर समस्या बन सकता है। फोन के प्रोसेसर के तेज गति से काम करने के कारण फोन गर्म हो जाता है, जिससे बैटरी में ब्लास्ट होने की संभावना होती है। विशेषज्ञों ने बताया कि स्मार्टफोन का ओवरहीट होना खतरनाक हो सकता है और इसे उपयोग में लाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी