न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश से सामने आई हैवानियत भरी वारदात, आदिवासी युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर गाड़ी से बांध घसीटा; हुई मौत

मध्य प्रदेश के नीमच से Mob Lynching का मामला सामने आया है। यहां, कुछ लोगों ने मामूली विवाद के बाद एक आदिवासी युवक की पहले बुरी तरह पिटाई की, उसके बाद उसे गाड़ी से बांधकर घसीटा गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 11:19:33

मध्य प्रदेश से सामने आई हैवानियत भरी वारदात, आदिवासी युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर गाड़ी से बांध घसीटा; हुई मौत

मध्य प्रदेश के नीमच से Mob Lynching का मामला सामने आया है। यहां, कुछ लोगों ने मामूली विवाद के बाद एक आदिवासी युवक की पहले बुरी तरह पिटाई की, उसके बाद उसे गाड़ी से बांधकर घसीटा गया। घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हवाले से अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मध्य प्रदेश: नीमच में 1 व्यक्ति की चोरी के शक में पीटकर हत्या की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'मृतक को वाहन के पीछे बांधकर घसीटा गया था। 8 आरोपियों की पहचान की गई। 4 को राउंडअप किया गया। मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। बाकियों को भी ज़ल्द गिरफ़्तार करेंगे।'

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मारे गए आदिवासी युवक का नाम कन्हैया लाल भील है। वह अपने साथी के साथ ग्राम कलां से गुजर रहा था। तभी उसकी बाइक की टक्कर गुर्जर समाज के व्यक्ति से हो गई। तब गुर्जर समाज के लोगों ने आदिवासी युवक की पिटाई लाठी-डंडों से की। इसके बाद इन लोगों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर उसे काफी दूरी तक घसीटा। इस वारदात को अंजाम देते हुए उन्होंने खुद इसकी वीडियो भी बनाई।

बताया जा रहा है कि वारदात 26 अगस्त की है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया है। चित्रमल गुर्जर और महेंद्र गुर्जर नाम के दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जो युवक घटना के वक्त पिक चला रहा था, उसे भी हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपराधियों ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक चोर को पकड़ा है, जो घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीमच अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद वायरल वीडियो के जरिए यह सचाई सामने आई कि हाथ पैर बांधकर आदिवासी युवक को सड़क पर घसीटा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज