न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

REET 2021 : नहीं छूट पा रहा विवादों से नाता, दी संस्कृत की परीक्षा और परिणाम आया अंग्रेजी का

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) - 2021 विवादों से घिरा रहा हैं और इसमें एक और मामला सामने आया हैं जहां पहले परीक्षा के दिन पेपर लीक और उसके बाद डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद अब रिजल्ट में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:53:12

REET 2021 : नहीं छूट पा रहा विवादों से नाता, दी संस्कृत की परीक्षा और परिणाम आया अंग्रेजी का

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयाेजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) - 2021 विवादों से घिरा रहा हैं और इसमें एक और मामला सामने आया हैं जहां पहले परीक्षा के दिन पेपर लीक और उसके बाद डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद अब रिजल्ट में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जोधपुर के गजसिंहपुरा निवासी एक अभ्यर्थी ने संस्कृत की परीक्षा दी थी, लेकिन बोर्ड ने उसका रिजल्ट अंग्रेजी का जारी कर दिया। ताज्जुब है कि 30 नंबर की इस परीक्षा में अभ्यर्थी को 7 नंबर देकर फेल भी कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ। डीपी जारौली ने इस मामले पर कहा कि 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परिणाम कंप्यूटराइज जारी किया गया। मैनुअल कुछ नहीं हुआ। परिणाम घोषित किए हुए भी एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। परिणाम त्रुटि को लेकर बोर्ड को कोई शिकायत नहीं मिली है।

मामला जोधपुर के गजसिंहपुरा में रहने वाले मोहम्मद अकबर अली का है। उनका रीट-2021 के लिए रोल नंबर 113032581 और फाॅर्म नंबर 70519425 है। अकबर ने गत 26 सितंबर को रीट लेवल-2 की परीक्षा दी। इसमें अकबर ने आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र के अनुसार 30 नंबर की द्वितीय भाषा संस्कृत की परीक्षा दी, जबकि बोर्ड ने संस्कृत की जगह द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी विषय में उपस्थिति मानते हुए रिजल्ट जारी कर दिया।

यही नहीं बिना अंग्रेजी की परीक्षा दिए अकबर के 7 नंबर भी आ गए। अकबर के ओवरऑल रिजल्ट में 122 आए हैं। यदि संस्कृत का रिजल्ट जारी होता है तो ओएमआर शीट के मुताबिक उसके 129 नंबर हो जाएंगे। अकबर के मुताबिक पिछली बार रीट परीक्षा की मेरिट में 120 अंक वालों का सलेक्शन हो गया था। ऐसे में उसे भी उम्मीद है कि उसका सलेक्शन हो जाएगा। पिछली बार अकबर के हिंदी में 30, साइकोलॉजी के 30, सामान्य विज्ञान के 60 और द्वितीय भाषा के 30 अंक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट