न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नाम पर राजस्थान रोडवेज ने नहीं दिया वॉल्वो-एसी बस में मिनरल वाटर सुविधा, बचाए 38 लाख रूपये

रोडवेज की ओर से प्रदेश में वॉल्वो व एसी स्लीपर जैसी 60 लग्जरी बसों का संचालन किया जाता है। जिनमें यात्रियों को 500ml की निशुल्क पानी की बोतल दी जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 12:47:51

कोरोना के नाम पर राजस्थान रोडवेज ने नहीं दिया वॉल्वो-एसी बस में मिनरल वाटर सुविधा, बचाए 38 लाख रूपये

कोरोना के इस दौर में कई नियमों में बदलाव हुआ हैं जिसकी वजह से सरकार द्वारा दी जाने वाली कई सुविधाएं भी बंद हुई हैं। इनमें से एक हैं वॉल्वो-एसी बस में दी जाने वाली मिनरल वाटर सुविधा जो कि पिछ्ले 15 माह से बंद हैं। हालांकि अब महामारी का प्रकोप थमता दिखाई दे रहा हैं इसके बावजूद यह सुविधा फिर शुरू नहीं की गई है। रोडवेज की ओर से प्रदेश में वॉल्वो व एसी स्लीपर जैसी 60 लग्जरी बसों का संचालन किया जाता है। जिनमें यात्रियों को 500ml की निशुल्क पानी की बोतल दी जाती हैं।

22 मार्च को लगे पहले लॉकडाउन के बाद जुलाई से फिर शुरू हुई इन लग्जरी बसों में शुरूआत में संक्रमण फैलने की आशंका से पानी की सुविधा बंद करना बताया गया। पिछली जुलाई से सितंबर के बीच इन बसों में 7,56,719 यात्रियों ने सफर किया। डीलक्स डिपो के मुताबिक रोडवेज को पानी की ये एक बोतल 5 रुपए में पड़ती है। इस हिसाब से पिछले 15 माह में यात्रियों को पानी की बोतल नहीं देकर रोडवेज ने 37,83,595 रुपए की बचत की है। यात्री लगातार पानी की सुविधा बंद होने की शिकायत कर रहे, इसके बावजूद रोडवेज इस सुविधा को फिर शुरू करने के मूड में नहीं दिख रहा।

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से संचालन, सेंट्रलाइज टेंडर से सप्लाई होती थी बोतलें

इन सभी 60 बसों का संचालन जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से होता है। इन बसों में पानी की बोतलों की सप्लाई सेंट्रलाइज टेंडर के जरिए जयपुर से होती थी। जयपुर से बस की रवानगी के समय बोतलों के कार्टन के रखवा दिए जाते थे। पानी ठंडा करने के लिए साथ में आइस बॉक्स की भी सुविधा थी। प्रदेश में इन बसों का संचालन अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, सीकर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, सालासर, कोटा व जैसलमेर आदि जिलों के अलावा शिमला, सोनौली, अहमदाबाद, देहरादून, आगरा, अलीगढ़ व लखनऊ आदि शहरों में भी किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट