न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर में उग्रवादियों का कमांडो पर हमला, 5 घायल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफिले पर हमले के बाद स्थिति नियंत्रण में थी लेकिन आधी रात को बैरक में उग्रवादियों ने हमला किया। इस समय कमांडोज सो रहे थे। उग्रवादियों ने इस हमले में भारी गोलीबारी करते हुए आरपीजी राउंड दागे। इसके कारण चार लोगों को चोट आई है। आरपीजी के कारण एक जवान के कान को नुकसान पहुंचा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 5:27:14

मणिपुर में उग्रवादियों का कमांडो पर हमला, 5 घायल

इम्फाल। मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। इस हमले में बैरक क्षतिग्रस्त हो गए और चार कमांडो को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल-मोरेह राजमार्ग पर यात्रा कर रहे मणिपुर कमांडो की एक अन्य इकाई पर दिन के दौरान हमला होने के कुछ घंटों बाद मोरेह से कमांडो पर हमले की सूचना मिली। शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे काफिले पर भारी गोलीबारी की चपेट में आने से एक कमांडो घायल हो गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफिले पर हमले के बाद स्थिति नियंत्रण में थी लेकिन आधी रात को बैरक में उग्रवादियों ने हमला किया। इस समय कमांडोज सो रहे थे। उग्रवादियों ने इस हमले में भारी गोलीबारी करते हुए आरपीजी राउंड दागे। इसके कारण चार लोगों को चोट आई है। आरपीजी के कारण एक जवान के कान को नुकसान पहुंचा है।

पहाड़ी में छिपे थे उग्रवादी

पुलिस अधिकारी ने बताया उग्रवादी पहाड़ी में छिपे हुए थे। कमांडोज अपने बैरक में जब सो गए तो उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बैरक पर हमला किया और आधे घंटे तक गोलीबारी की। इन चारो कमांडोज को असम राइफल्स के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

गोलीबारी की जांच शुरू

उग्रवादी हमले के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद असम राइफल्स के शीर्ष अधिकारी भारत-म्यांमार सीमा के पास सीमावर्ती शहर मोरेह के लिए रवाना हो गए हैं। मोरेह शनिवार दोपहर से हाई अलर्ट पर है। मोरेह मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में आता है।

मोरेह में एक व्यक्ति की मौत

मोरेह में रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षाबलों की गोलीबारी की चपेट में आने से एक आम आदमी की मौत हो गई। गोलीबारी की चपेट में आने से कुछ कमांडोज भी घायल हो गए हैं।

कुकी मैतेई विवाद में चल रहा है मणिपुर

मणिपुर कई महीनों से जल रहा है। कुकी और मैतेई विवाद जबरदस्त रूप से उपजा हुआ है। जातीय संघर्ष से जूझ रहे मणिपुर में लगभग कई महीने से चली आ रही शांति शनिवार सुबह उस समय बाधित हो गई जब मैतेई और कुकी गांव के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 4 दिसंबर 2023 को भी टेंग्नौपाल जिले में गोलीबारी में 13 लोग मारे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत

TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज

दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक

पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की

दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान

अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज

RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा

11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस

बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत

'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन

फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा