न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मरे, 7 घायल, 14 अंदर फंसे

विस्फोट के कारण छत ढह गई और 14 लोग अंदर फंस गए। जिला अधिकारियों के अनुसार, अब तक कम से कम दो लोगों को बचा लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 3:15:24

महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मरे, 7 घायल, 14 अंदर फंसे

महाराष्ट्र में आज एक आयुध फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। केंद्रीय मंत्री नीतीश गडकरी ने विस्फोट के तुरंत बाद बताया कि कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। यह विस्फोट महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सुबह 10 बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ।

CM फडणवीस ने जताया शोक

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- "ऐसी खबरें हैं कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए। उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं। अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्यवश इस घटना में एक श्रमिक की मृत्यु हो गई है। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पूरी घटना पर शोक जताया है। उन्होंने X पर ट्वीट किया- "महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।"

जिले के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "आयुध निर्माणी जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद दमकलकर्मियों और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। एक छत ढह गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।"

घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, भू-राजस्व अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी तैनात किया गया है।

आयुध फैक्ट्री विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "यह मोदी सरकार की विफलता है।" विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज