Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार ने अनुकंपा नौकरी के नियमों में किया बदलाव, ड्यूटी पर मौत के बाद विवाहित बेटी को मिलेगी नौकरी

अब तक विवाहित बेटी को नौकरी नहीं मिलती थी। इसको लेकर राजस्थान सरकार ने अनुकंपा नौकरी देने के नियम में बदलाव किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 10:08:14

राजस्थान सरकार ने अनुकंपा नौकरी के नियमों में किया बदलाव, ड्यूटी पर मौत के बाद विवाहित बेटी को मिलेगी नौकरी

सरकारी कर्मचारी की मौत होने पर उसके एक आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है। अब तक विवाहित बेटी को नौकरी नहीं मिलती थी। इसको लेकर राजस्थान सरकार ने अनुकंपा नौकरी देने के नियम में बदलाव किया है। अविवाहित कर्मचारी की मौत के बाद नौकरी को लेकर भी नियम उतने साफ नहीं थे। अब नए नियमों में प्रावधान जोड़कर सरल बनाया है। अब ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसकी विवाहित बेटी को भी उसकी जगह सरकारी नौकरी मिल सकेगी। अनमैरिड कर्मचारी की ड्यूटी पर मौत होने की स्थिति में उसके माता-पिता और अनमैरिड भाई-बहनों में से किसी एक को नौकरी मिल सकेगी। राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति (संशोधन) नियम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
पिछले दिनों कैबिनेट ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। अब कार्मिक विभाग ने नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। नए नियमों में कर्मचारी की मौत पर उसकी विवाहित बेटी के नौकरी देने का प्रावधान जोड़ा है। कर्मचारी की मौत के बाद उसकी विवाहित बेटी को नौकरी तभी मिलेगी, जब उसके आश्रित में दूसरा कोई नहीं हो। आश्रित की कैटेगरी में पति या पत्नी, पुत्र या दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा या तलाकशुदा पुत्री या दत्तक पुत्री को शामिल किया है। मरने वाले कर्मचारी के आश्रितों में पति या पत्नी, पुत्र या दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा, तलाकशुदा पुत्री या दत्तक पुत्री नहीं होने पर ही विवाहित बेटी को नौकरी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका