न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहराने लगा मराठी भाषा विवाद, उद्धव ठाकरे ने की माँग, भैयाजी जोशी के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला

मुंबई में विधानसभा भवन परिसर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि जोशी का यह बयान मुंबई को विभाजित करने के आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के छिपे हुए एजेंडे को दर्शाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 6:41:11

गहराने लगा मराठी भाषा विवाद, उद्धव ठाकरे ने की माँग, भैयाजी जोशी के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला

मुम्बई। तमिलनाडु में भाषा विवाद के बाद अब महाराष्ट्र में भी भाषा विवाद को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुरेश भैयाजी जोशी पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, क्योंकि मराठी भाषा पर की गई उनकी टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है।

मुंबई में विधानसभा भवन परिसर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि जोशी का यह बयान मुंबई को विभाजित करने के आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के छिपे हुए एजेंडे को दर्शाता है।

इससे पहले बुधवार को मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान जोशी ने कहा था, “मुंबई में एक भी भाषा नहीं है। मुंबई के हर हिस्से की एक अलग भाषा है। घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है। इसी तरह अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो यह जरूरी नहीं है कि आपको मराठी सीखनी पड़े।” हालांकि उनके इस बयान को लेकर विपक्ष भड़क गया और उनके बयान की कड़ी आलोचना की।

विपक्ष के लगातार आलोचनाओं के बीज सुरेश भैयाजी जोशी ने आज गुरुवार को अपनी सफाई में कहा कि मराठी मुंबई की भाषा है और बाहर से आने वाले और दूसरी भाषाएं बोलने वालों को भी इसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा, “मराठी मेरी मातृभाषा है और मुझे इस पर गर्व है।” हालांकि जोशी ने यह भी कहा कि घाटकोपर कार्यक्रम में उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया।

जोशी की टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार को या तो जोशी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए या उन्हें अपना “पाप” स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में सरकार के बचाव को भी खारिज कर दिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहले विधानसभा में कहा था कि मराठी मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा है और यहां रहने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे सीखना और बोलना चाहिए।

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, “मुंबई एक मेट्रोपोलिस है। अगर आप (बीजेपी) इसे जीतना चाहते हैं, तो अच्छे काम करके जीतें, न कि जहर फैलाकर।” उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी में शामिल लोगों को अपनी मातृभाषा से प्यार है तो उन्हें इसकी निंदा करनी चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले

दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी

थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000

पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक

दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड

कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी

मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत

सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी

WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग

दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर