न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, 4 कमांडो सहित 7 घायल, हिंसा के बाद घाटी में कर्फ्यू

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 6:44:36

मणिपुर: उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, 4 कमांडो सहित 7 घायल, हिंसा के बाद घाटी में कर्फ्यू

इंफाल। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। यहां उपद्रवियों की फायरिंग में 4 पुलिस कमांडो और 3 जवान घायल हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को नए साल के दिन मणिपुर में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद राज्य के 5 घाटी जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

आधुनिक हथियारों से लैस उपद्रवियों की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है। यह वही हथियार हैं जिन्हें हिंसा के दौरान लूट लिया गया था। इसके अलावा भी उपद्रवियों ने कई हथियार स्थानीय स्तर पर बनाए हैं। मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में सुबह करीब 8:20 बजे सुरक्षाबलों और उपद्रवियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान इलाके में कई धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। गोलीबारी में पुलिस कमांडो और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान घायल हुए हैं। इन्हें मोरेह स्थित असम राइफल्स के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इंफाल ले जाया जा रहा है। चिकित्सों ने घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

मंगलवार अलसुबह हुए इस हमले में अभी तक स्थिति संभाली नहीं जा सकी है। सुरक्षबलों को काफी समय तक बैकअप का इंतजार करना पड़ा। म्यांमार सीमा से सटे इस इलाके में अभी भी स्थिति काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी वाले इलाके में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के भी कुछ जवान सामना कर रहे हैं।

manipur: miscreants attacked security forces,7 including 4 commandos injured,curfew in the valley after the violence,manipur news,violence in manipur

सोमवार को हिंसा के बाद घाटी में कर्फ्यू

मणिपुर में सोमवार को अवैधवसूली को लेकर हिंसा हो गई। चार गाड़ियों से वसूली करने आए हमलावरों ने कई लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। इसके कारण प्रशासन ने एक बार फिर से मणिपुर घाटी में पांचों जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया है।

सोमवार को मणिपुर के थौबल जिले में स्वचालित हथियारों से लैस समूह के एक हमले में 4 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मणिपुर पुलिस ने हमले में मारे गए लोगों की शिनाख्त मोहम्मद दौलत (30 वर्षीय), एम सिराजुद्दीन (50 वर्षीय), मोहम्मद आजाद खान (40 वर्षीय) और मोहम्मद हुसैन (22 वर्षीय) के रूप में की है। प्रशासन का दावा है कि हिंसा पर काबू पा लिया गया है।

इससे पहले 30 दिसंबर रात करीब 11:30 बजे भी मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में संदिग्ध विद्रोहियों और पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी में 4 सुरक्षाबल घायल हो गए थे। इन विद्रोहियों ने कमांडो कॉम्प्लेक्स पर हमले के लिए RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) का इस्तेमाल किया था। इसके बाद विद्रोहियों और सुरक्षाबलों की क्रॉस फायरिंग में कुछ नागरिक घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज सुरक्षाबलों द्वारा ही किया गया था।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मुझे निर्दोष लोगों की हत्या पर दुख है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। मैं हाथ जोड़कर लोगों से अपील करता हूं कि वे दोषियों को पकड़ने में सरकार की मदद करें। मैं वादा करता हूं कि सरकार कानून के तहत न्याय देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।"

वीडियो आया सामने

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपद्रवियों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में फायरिंग होती हुई दिख रही है। ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया गया है। इसमें यूजर ने राज्य में जारी हिंसा को म्यांमार हिंसा का प्रभाव बताते हुए इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया गया है और भारत सरकार से कार्रवाई का अनुरोध किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती