न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: चुराचांदपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, BNS 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी

कानून-व्यवस्था की स्थिति के उल्लंघन की आशंका के चलते मणिपुर के चुराचांदपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 6:18:58

मणिपुर: चुराचांदपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, BNS 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी

गुवाहाटी। कानून-व्यवस्था की स्थिति के उल्लंघन की आशंका के चलते मणिपुर के चुराचांदपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक जगह इक्ठ्ठा होने, हथियार और ऐसे डिवाइस रखने पर रोक है, जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब रविवार रात को चूड़ाचांदपुर में हमार समुदाय के वरिष्ठ नेता रिचर्ड लालतनपुइया हमार को बेरहमी से पीटा गया और मरने के लिए छोड़ दिया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और चोटों के कारण हमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है।

अज्ञात लोगों ने की पिटाई

स्थानीय हमार नेताओं ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब 7.30 बजे हुई जब रिचर्ड लालतनपुइया को घर लौटते समय अज्ञात लोगों के एक समूह ने रोक लिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और जेनहांग लामका के परिसर स्थित वीके मोंटेसरी स्कूल में उनके साथ मारपीट की।

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

चुराचांदपुर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट थांगबॉय गंगटे ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक से कानून और व्यवस्था की स्थिति की आशंका के बारे में रिपोर्ट मिलने के बाद लिया गया है, जो जिले में शांति और सौहार्द के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।

इस बीच हमार समुदाय के शीर्ष निकाय हमार इनपुई ने अपने महासचिव रिचर्ड लालतनपुइया हमार पर हुए क्रूर हमले पर दुख व्यक्त किया है और हमलावरों के सामने आत्मसमर्पण नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म