न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: दो छात्रों की हत्या के मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, पुणे से एक को किया गिरफ्तार

BI ने मणिपुर में दो छात्रों के गायब होने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने महाराष्ट्र के पुणे से एक 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 5:59:52

मणिपुर: दो छात्रों की हत्या के मामले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, पुणे से एक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। CBI ने मणिपुर में दो छात्रों के गायब होने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने महाराष्ट्र के पुणे से एक 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। बता दें कि जुलाई महीने में मणिपुर में मैतेई समुदाय के दो छात्र लापता हो गए थे। जिसके बाद सितंबर में उनकी हत्या का वीडियो सामने आया था।

16 अक्टूबर तक रिमांड में भेजा गया आरोपी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई ने पुणे से 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर दो लापता मणिपुरी छात्रों के मामले का मास्टरमाइंड होने का शक है, जिनके बारे में माना जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीबीआई की एक विशेष जांच टीम ने पाओलुनमांग को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश करने के लिए उसे गुवाहाटी ले गई। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने उन्हें 16 अक्टूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

पहले भी हो चुके हैं चार गिरफ्तार

दरअसल, 27 सितंबर को घाटी में लगाए गए इंटरनेट प्रतिबंध को बहाल किया गया था, जिसके बाद जुलाई में गायब हुए दो छात्रों के शवों की तस्वरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और घाटी में हिंसा की आग दोबारा सुलग गई। जिसके बाद प्रशासन ने एक बार फिर 1अक्टूबर शाम सात बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी थी। छात्रों की हत्या के मामले में सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला मुख्य आरोपी की पत्नी बताई जा रही है। जिसके बाद आदिवासी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताने लगे।

स्थिति अभी भी असामान्य

बता दें कि 3 मई से देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष जारी है। हजारों की संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद भी यहां स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही। कल गुरुवार को मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव से भागे लोगों ने कहा कि सेना ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे कुकी उग्रवादियों को नागरिकों पर गोलीबारी नहीं करने देंगे। उग्रवादी ग्रामीणों पर हमला करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो उग्रवादियों को अपनी गाड़ी छोड़कर फरार होना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

हथियारों की रिकवरी के लिए CRPF ने चलाया ऑपरेशन

गौरतलब है कि हिंसा भड़कने के बाद उग्रवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद लूटे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हथियार बरामद करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक कुलदीप सिंह सिंह ने बताया कि लूटी गईं सभी बंदूकें बरामद होने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।

सिंह ने कहा, "15 दिनों के अंत में केंद्र और राज्य दोनों के सुरक्षा बल, ऐसे हथियारों को बरामद करने के लिए पूरे राज्य में एक मजबूत और व्यापक तलाशी अभियान चलाएंगे, और किसी भी अवैध हथियार से जुड़े सभी व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा