न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पेट में गोली मार की गई युवक की हत्या, नहीं हो पाया कारणों का खुलासा

हरियाणा के सोनीपत में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें पुलिस को वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Jun 2021 4:23:21

हरियाणा : पेट में गोली मार की गई युवक की हत्या, नहीं हो पाया कारणों का खुलासा

हरियाणा के सोनीपत में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें पुलिस को वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। घटना शनिवार देर शाम महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के पास ककरोई की सीमा में हुई। मृतक की पहचान मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक फिलहाल मयूर विहार के सागर के रूप में हुई। युवक जेल में बंद अपने भाई की मदद कराने के लिए अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने चार माह पहले रोहतक में दूसरी जाति की लडक़ी से प्रेम विवाह किया था। उसका छोटा बेटा सावन एक मामले में सोनीपत जेल में बंद है। सागर ने शनिवार देर शाम को अपने पिता को बताया था कि उसके दोस्त के कई साथी सोनीपत जेल में बंद हैं। वह उससे मिलने जा रहा है। वह जेल में भाई सावन की कुछ मदद करा देंगे। उसके बाद सागर बाइक पर अपना मोबाइल लेकर चला गया। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल बंद आ रहा था।

सुरेंद्र ने बताया कि रात में करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि एक युवक का शव ककरोई के पास पड़ा मिला है। पुलिस शव को लेकर सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में पहुंच गई थी। सुरेंद्र ने वहां पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे सागर के रूप में की। उन्होंने अज्ञात पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। सागर को एक गोली पेट में मारी गई है। गोली का खाली खोल करीब 15-20 कदम की दूरी पड़ा मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत