न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चमत्कार! चेन्नई के 56 वर्षीय व्यक्ति ने 109 दिन जंग लड़ने के बाद दी कोरोना को मात

हम बात करने जा रहे हैं चेन्नई के एक 56 वर्षीय व्यक्ति की जिन्होंने 109 दिन जंग लड़ने के बाद कोरोना को मात दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 8:24:47

चमत्कार! चेन्नई के 56 वर्षीय व्यक्ति ने 109 दिन जंग लड़ने के बाद दी कोरोना को मात

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थमता नजर आ रहा हैं और आंकड़ों में लगातार कमी होती जा रही हैं। कई लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद लम्बे समय तक इसकी दहशत का सामना कर रहे थे। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं चेन्नई के एक 56 वर्षीय व्यक्ति की जिन्होंने 109 दिन जंग लड़ने के बाद कोरोना को मात दी हैं। डॉक्टरों तक का कहना है कि बिना फेफड़ा प्रत्यारोपण के जान बचना असंभव था लेकिन ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। मरीज का इलाज अपने साहस के दम पर ठीक हुआ है। अस्पताल के हृदय और फेफड़ा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ। सी अरूमुगम का कहना है कि मरीज की जान बचाने के लिए एक्मो सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि शुरू के पांच सप्ताह में कोई सुधार नहीं दिखा। बाद में कुछ और दिन तक सपोर्ट पर रखा तो देखा कि उसमें सुधार हो रहा है।

चेन्नई के रेला अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुदीजा को अप्रैल में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सीटी स्कैन जांच में पता चला कि उन्हें मध्यम स्तर के कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया की तकलीफ थी। मुदीजा जब अस्पताल पहुंचे थे तब उनका ऑक्सीजन लेवल 92 फीसदी था, लेकिन उनकी हालत समय के साथ खराब होती जा रही थी। सांस की तकलीफ इतनी अधिक हो गई थी कि उन्हें प्रति मिनट दस लीटर ऑक्सीजन की जरूरत हो रही थी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे एक्मो सपोर्ट पर रखा गया था। एक्मो सपोर्ट व वेंटिलेटर के जरिए रक्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अस्पताल ने कहा कि रोगी को नौ हफ्ते तक एक्मो सपोर्ट पर रखा गया था और बिना फेफड़ा प्रत्यारोपण के ही रोगी स्वस्थ होकर बृहस्पतिवार को घर लौट गया है। डॉक्टरों का दावा है कि मुदीजा देश के पहले मरीज हैं जो एक्मो सपोर्ट पर रहने के बाद बिना फेफड़ा प्रत्यारोपण के स्वस्थ हुए हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि एक्मो सपोर्ट पर 50 दिन रखने के बाद मरीज के फेफड़ों में हरकत दिखी। इसके बाद एक्मो सपोर्ट के पैरामीटर में धीरे-धीरे बदलाव किए जाने लगे। 62वें दिन मरीज का एक्मो सपोर्ट हटा दिया गया। डॉ। अरूमुगम बताते हैं कि मेरी पूरी टीम ने चमत्कार देखा है। इसके बाद हमने रोगी को सामान्य वेंटिलेटर पर रखा और 29 जुलाई को वह पूरी तरह सामान्य हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब