न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: 22 आवारा कुत्तों के बीच मां-बाप ने 11 साल के बच्चे को किया कैद, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आई है जिसकों जानने के बाद आपकी भी रूह कांप उठेगी। यहां, एक मां-बाप ने अपने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ छोटे से फ्लैट में 2 साल तक रहने के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले में मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में दोनों को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 May 2022 9:58:35

महाराष्ट्र: 22 आवारा कुत्तों के बीच मां-बाप ने 11 साल के बच्चे को किया कैद, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा मामला सामने आई है जिसकों जानने के बाद आपकी भी रूह कांप उठेगी। यहां, एक मां-बाप ने अपने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ छोटे से फ्लैट में 2 साल तक रहने के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले में मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में दोनों को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया।

ये मामला तब सामने आया जब कोंढवा के कृष्णाई बिल्डिंग के रहवासियों ने चाइल्ड लाइन संगठन की अनुराधा सहस्रबुद्धे को इस बात की जानकारी दी कि एक नन्हा बच्चा फ्लैट के गैलरी में दिन भर बैठा रहता और घर में से दिन भर कुत्तों के भोंकने की आवाजें आती रहती हैं। बच्चे के माता-पिता सुबह घर से निकल जाते हैं और बच्चा कुत्तों के बीच रहता है। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो तुरंत उन्होंने चाइल्ड लाइन की मदद से कृष्णाई बिल्डिंग के फ्लैट में छापा मारा और बच्चे को कुत्तों के बीच से निकालकर चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के हवाले करके बाल सुधार गृह में भेज दिया है। वहीं माता और पिता पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट धारा 23 और 28 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आजतक की खबर के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि आरोपी का नाम संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया है। पुलिस के मुताबिक, संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया कोंढवा इलाके की कृष्णाई बिल्डिंग में रहते हैं। जिस घर में वे रहते हैं वहां 20 से 22 कुत्ते भी पाल रखे है, सभी कुत्ते सड़क से उठाकर घर में रखे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि संजय और शीतल ने अपने 11 साल के बेटे को इन 22 कुत्तों के साथ दो साल से एक बेड रूम किचन वाले फ्लैट में रखा। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खिड़की में बैठकर कुत्ते जैसी हरकते करता है। कोरोना के कारण स्कूल दो साल बंद थी, अब जब स्कुल शुरू हुआ तो बच्चे ने स्कूल में छात्रों को काटने की बात सामने आई। इस मामले को लेकर चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर अपर्णा मोदक और अनुराधा सहस्रबुद्धे ने कहा कि घर का मुआयना किया, तब 11 वर्षीय बालक घर में कुत्ते के साथ मिला और उसके आसपास 20-22 कुत्ते मिले। यह सब आवारा कुत्ते है और कमरे में काफी गंदगी भी फैली हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?