न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झांसे में न रहें, लौट आएं, साथ बैठकर बात करेंगे..., उद्धव की बागियों से अपील

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी में जहां एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के समर्थन के साथ एक बर फिर से शिवसेना पर दावा ठोक दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 June 2022 5:18:25

झांसे में न रहें, लौट आएं, साथ बैठकर बात करेंगे..., उद्धव की बागियों से अपील

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी में जहां एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के समर्थन के साथ एक बर फिर से शिवसेना पर दावा ठोक दिया है। वहीं, महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर बागियों को मनाने का प्रयास किया है। उनकी तरफ से एक भावुक संदेश जारी किया गया है। उस संदेश में उद्धव कह रहे हैं कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है। विधायकों को सिर्फ उनसे बात करने की जरूरत है।

झांसे में न रहें, लौट आएं

शिव सैनिक विधायक भाइयों और बहनों जय महाराष्ट्र! आप पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे हुए हैं। आपके बारे में रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, आप में से कई लोग संपर्क में भी हैं। आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं। आप में से कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।

शिवसेना के परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। भ्रम से छुटकारा पाएं, इसका एक निश्चित रास्ता होगा, हम बैठेंगे एक साथ और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजें। किसी के गलत कामों के झांसे में न आएं, शिवसेना द्वारा दिया गया सम्मान कहीं नहीं मिल सकता, आगे आकर बोलेंगे तो मार्ग प्रशस्त होगा।

शिवसेना पार्टी प्रमुख और परिवार के मुखिया के रूप में, मुझे अभी भी आपकी चिंता है। अंदर आओ, एक नजर डालें और आनंद लें!

इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ऐसे ही भावुक अंदाज में बागियों से अपील कर चुके हैं। शुरुआत में उनकी एकनाथ शिंदे से भी बात हुई थी। लेकिन तब शिंदे की तरफ से साफ कर दिया गया था कि बातचीत का समय खत्म हो चुका है और अब कुछ नहीं हो सकता। अभी के लिए राज्य में स्थिति महा विकास अघाडी सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। आंकड़ों के लिहाज से सरकार अल्पमत में है।

maharashtra,uddhav thackeray,shiv sena,maharashtra political crisis

50 विधायकों के समर्थन के साथ शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा

गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा- हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर दावा ठोका और कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं। इधर, भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंगलवार को करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। सरकार बनाने की संभावनाओं के बीच करीब सवा चार बजे वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलने गए। इसके बाद वे गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। चर्चा यह भी है कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे भी आज ही दिल्ली जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई