न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की रची साजिश: शिवसेना

महराष्ट्र में चल रही उठापटक के बीच शिवसेना ने मंगलवार को अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर एक बार फिर से जोरदार हमला किया है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की साजिश रची है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 June 2022 09:46:53

बीजेपी ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की रची साजिश:  शिवसेना

महराष्ट्र में चल रही उठापटक के बीच शिवसेना ने मंगलवार को अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर एक बार फिर से जोरदार हमला किया है। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की साजिश रची है। साथ ही लिखा है की इस बगावत के पीछे बीजेपी का हाथ है। बता दें कि शिंदे इन दिनों करीब 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी में है। उन्होंने कहा कि उनके गुट ने उद्धव ठाकरे सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

सामना में लिखा है कि बीजेपी का कहना है कि शिवसेना में विद्रोह से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी तरफ ऐसा कहा जा रहा है कि दो दिन में भाजपा की सरकार आ जाएगी। इसमें सच्चाई क्या है? बागी कहते हैं कि हम महाराष्ट्र, हिंदुत्व के हित के लिए भाजपा के साथ जा रहे हैं, लेकिन महानुभाव, महाराष्ट्र पर ‘फूटने ‘ और ‘टूटने’ का संकट भाजपा की वजह से आया है, इस पर गुवाहाटी में आपके दलबदलू प्रवक्ता अभी तक मुंह नहीं खोल रहे हैं?’

सामने ने आगे लिखा कि दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची है। महाराष्ट्र के सीधे तीन टुकड़े करने हैं, मुंबई को अलग करना और छत्रपति शिवाजी के इस अखंड महाराष्ट्र को तबाह करने का दांव है।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि ईडी का दवाब बना कर आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार को गिराने का धंधा निश्चित तौर पर कौन कर रहा है? इस साजिश का खुलासा हो जाने के बाद भी बागी उनके नाम के जयकारे लगा रहे हैं। उस पर शिवसेना और सरकार के पक्ष में जो खड़े हैं, उन लोगों को ‘ईडी’ की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश जारी ही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर ये खेल और कब तक चलेगा।

शिवसेना के मुतबिक भारतीय जनता पार्टी से जो लोग गठजोड़ करना चाहते हैं, उन्हें महाराष्ट्र के प्रति अपने स्वाभिमान की एक बार जांच कर लेनी चाहिए। जैसा कि दानवे कहते हैं, राज्य में अगले दो दिनों में उनकी सरकार आ जाएगी, बागियों की नहीं। इसके लिए वे जल्दी में हैं, लेकिन क्या महाराष्ट्र यह पाप स्वीकार करेगा?

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज