न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Maharashtra Political Crisis: हाथ में पोस्टर लेकर गुवाहाटी पहुंचा शिवसेना का ये 'सिपाही', बोला - शिंदे भाई घर चलो

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लगभग 12 निर्दलीय और छोटे दलों के अलावा 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। एकनाथ शिंदे इस समय बागी विधायकों के गुट के साथ असम के गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 June 2022 12:27:58

Maharashtra Political Crisis: हाथ में पोस्टर लेकर गुवाहाटी पहुंचा शिवसेना का ये 'सिपाही', बोला - शिंदे भाई घर चलो

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लगभग 12 निर्दलीय और छोटे दलों के अलावा 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। एकनाथ शिंदे इस समय बागी विधायकों के गुट के साथ असम के गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे हुए हैं। इस बीच शिवसेना के उप जिला प्रमुख संजय भोसले असम के गुवाहाटी में बागी विधायकों को मनाने पहुंचे। उन्होंने पार्टी विधायक एकनाथ शिंदे से 'मातोश्री' लौटने का आग्रह किया। इस दौरान गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल के बाहर पुलिस ने उन्हें रोका। संजय भोसले के नहीं मानने पर उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सतारा से शिवसेना नेता संजय भोसले रेडिसन ब्लू होटल के बाहर हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस पोस्टर पर मराठी में लिखा था, 'शिवसेना जिंदाबाद, एकनाथ शिंदे भाई वापस मातोश्री चलो। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के पास।' उन्होंने कहा कि शिवसेना ने अपने विधायकों को बहुत कुछ दिया है। उनका कहना है कि उन्हें 'मातोश्री' लौट जाना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MLC चुनावों के बाद जब बागी विधायक गुजरात की तरफ बढ़ रहे थे, तब उन्होंने अपने साथ कोई भी सपोर्ट स्टॉफ जैसे सिक्योरिटी गार्ड या PA साथ में लेने से मना कर दिया था। इसीलिए किसी भी सिक्योरिटी में लगे शख्स या PA को उनके मूवमेंट की जानकारी नही थी इसीलिए सरकार सिक्योरिटी स्टॉफ या PA स्टॉफ के खिलाफ फिलहाल किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसमें बड़ी बात ये है कि स्टॉफ ने इस बात की जानकारी कंट्रोल रूम में दी थी, जिसके बारे में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को बताया गया था कि एकनाथ शिंदे अपने साथ 5 विधायक लेकर गुजरात गए थे।

उधर, सीएनएन-न्यूज18 को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिंदे ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पिछले चार दिनों से हूं। फिर भी लोग हमसे जुड़ने आ रहे हैं। क्या यह दबाव है?’ उन्होंने अपने खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उद्धव ठाकरे गुट के शीर्ष नेताओं के प्रयासों को भी खारिज कर दिया। एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘वे डरे हुए हैं। उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई है। वे किसको डरा रहे हैं? यह लोकतंत्र में काम नहीं करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास