न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजनेस में घाटे से परेशान कारोबारी ने कार के अंदर परिवार समेत लगाई आग, हुई मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में 58 साल के एक कारोबारी ने बिजनेस में चल रही मंदी से परेशान होकर कार के अंदर अपने और परिवार के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे कारोबारी की मौत हो जय जबकि पत्नी और बेटे किसी तरह कार से निकलकर खुद को बचाने में कामयाब हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 July 2022 09:02:31

बिजनेस में घाटे से परेशान कारोबारी ने कार के अंदर परिवार समेत लगाई आग, हुई मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में 58 साल के एक कारोबारी ने बिजनेस में चल रही मंदी से परेशान होकर कार के अंदर अपने और परिवार के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे कारोबारी की मौत हो जय जबकि पत्नी और बेटे किसी तरह कार से निकलकर खुद को बचाने में कामयाब हो गए। पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक कारोबारी की पहचान रामराज भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजराज की पत्नी संगीता (55) और बेटा नंदन (30) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयताला के रहने वाले रामराज भट्ट का नट-बोल्ट बनाने का कारोबार था। अलग-अलग कंपनियों में इनकी सप्लाई की जाती थी लेकिन कोरोना के चलते उनके बिजनेस को जबरदस्त नुकसान हुआ। रामराज भट्ट का बेटा नंदन इंजीनियर था, लेकिन इन दिनों बेरोजगार था। इससे भी भट्ट काफी परेशान थे।

पीटीआई की खबर के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामराज के घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि कारोबार में चल रहे घाटे से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि रामराज भट के इरादों का उनकी पत्नी और बेटे को पता नहीं था। उन्होंने मंगलवार को दोपहर वर्धा रोड पर एक होटल में खाने का बहाना बनाकर पत्नी और बेटे को कार में बिठाया। घर से निकलने के बाद खापड़ी पुनर्वासन पहुंचने पर रामराज ने बीच रास्ते में ही पत्नी और बच्चों को एसिडिटी की दवा बताकर जहर पीने के लिए दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने ऊपर और पत्नी-बेटों के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। पत्नी और बेटा कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रामराज भट्ट ने कार में आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी और बेटा तुरंत ही कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गए और किसी तरह अपने ऊपर लगी आग को बुझाया। लेकिन इस दौरान राजराज भट्ट की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज