न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला, प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को जगाया और फेंक दिया ट्रेन के सामने, हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई रोड रेलवे स्टेशन से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक युवक ने अपनी पत्नी को ट्रेन के सामने फेंक दिया। इस घटना में 30 साल की महिला की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 11:58:30

महाराष्ट्र: रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला, प्लेटफॉर्म पर सो रही पत्नी को जगाया और फेंक दिया ट्रेन के सामने, हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई रोड रेलवे स्टेशन से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक युवक ने अपनी पत्नी को ट्रेन के सामने फेंक दिया। इस घटना में 30 साल की महिला की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में यह खौफनाक घटना कैद हो गई। ट्रेन के कटकर महिला की मौत की खबर जब पुलिस को मिली तो सीसीटीवी को चैक किया गया। जिसमें आरोपी अपनी पत्नी को ट्रेन के सामने फेंकता दिख रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सोमवार सुबह पालघर जिले के वसई रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मौजूद था। सोमवार की सुबह के करीब चार बजे यह घटना हुई। सीसीटीवी में युवक प्लेटफॉर्म पर चक्कर काटता नजर आ रहा है। वह प्लेटफॉर्म पर आ रही ट्रेन पर नजर रखता है। ट्रेन को पास आता देख वह बच्चों संग सो रही अपनी पत्नी को जगाता है। जैसे ही ट्रेन और करीब आती है तो युवक अपनी पत्नी को ट्रैक पर फेंक देता है। ट्रेन की नीचे आने के कारण महिला की मौत हो जाती है। आरोपी युवक अपने दोनों बच्चों और सामान को लेकर प्लेटफॉर्म से भाग निकलता है।

महिला की हत्या किए जाने के मामले पर रेलवे के सहायक पुलिस आयुक्त भजीराव महाजन ने कहा कि अवध एक्सप्रेस के कटकर एक महिला की मौत हो गई है। महिला को उसके पति ने ट्रेन के सामने फेंक दिया था। पत्नी की हत्या करके के बाद युवक बच्चों सहित लेकर फरार हो गया है। उसे दादर और वहां से कल्याण के लिए एक ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। वसई रेलवे पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई