न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की इस डॉक्टर के पीछे पड़ा कोरोना, 14 महीने में तीन बार हुई संक्रमित; 2 बार तो वैक्सीन लगने के बाद

BMC के कोविड सेंटर में काम करने के दौरान डॉ सृष्टि हलारी 17 जून 2020 को पहली बार कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उसके बाद 29 मई 2021 और 11 जुलाई 2021 को तीसरी बार कोरोना से संक्रमित हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 8:47:22

मुंबई की इस डॉक्टर के पीछे पड़ा कोरोना, 14 महीने में तीन बार हुई संक्रमित; 2 बार तो वैक्सीन लगने के बाद

मुंबई में कोरोना से संक्रमण होने का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, मुलुंड इलाके की रहने वाली एक डॉक्टर पिछले साल जून से अब तक तीन बार कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। डॉक्टर वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद दो बार संक्रमित हो चुकी है।

BMC के कोविड सेंटर में काम करने के दौरान डॉ सृष्टि हलारी 17 जून 2020 को पहली बार कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उसके बाद 29 मई 2021 और 11 जुलाई 2021 को तीसरी बार कोरोना से संक्रमित हुई। डॉक्टर सृष्टि हलारी को मई से पहले ही वैक्सीन के दोनों डोज लग गए थे।

सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए किया कलेक्ट

मुलुंड इलाके की रहने वाली डॉ सृष्टि हलारी के तीन बार कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद अब उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कलेक्ट किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक तीसरी बार संक्रमण के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें कोरोना के वैरिएंट से लेकर इम्यूनिटी लेवल या गलत जांच रिपोर्ट भी बड़ी वजह हो सकती है।

डॉ. हलारी के दो सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इनमें से एक BMC ने और दूसरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने लिया है। BMC के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ सृष्टि हलारी के सैंपल से यह पता किया जा रहा है कि वैक्सीनेशन के बावजूद उनके संक्रमित होने के पीछे क्या वजह हो सकती है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

डॉ. सृष्टि हलारी का कहना है कि पहली बार एक सहकर्मी की वजह से संक्रमित हुई थी फिर मैंने अपनी पोस्टिंग पूरी की और पीजी एडमिशन एग्जाम से पहले ब्रेक लेने का फैसला किया और घर पर ही रही। जुलाई में मेरा पूरा परिवार ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था।

सृष्टि का इलाज कर रहे डॉ मेहुल ठक्कर का कहना है कि ऐसा संभव है कि मई में हुआ दूसरा संक्रमण जुलाई में फिर से एक्टिवेट हो गया होगा। या फिर RT-PCR की रिपोर्ट निगेटिव आई हो। वहीं फाउंडेशन फॉर मेडिकल रिसर्च (FMR) की निदेशक डॉ नरगिस मिस्त्री का कहना है कि तीसरी बार संक्रमण की वजह कोरोना का कोई नया वैरिएंट भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत