न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंका, हुई मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में एक मां ने अपने ही दो साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 2:32:29

महाराष्ट्र: मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंका, हुई मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में एक मां ने अपने ही दो साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद मां ने अपने देवर को घटना के बारे में बताया। शुरुआत में उसकी बात का किसी ने विश्वास नहीं किया लेकिन जब शाम तक बच्चा नहीं मिला तो लोगों ने कुएं में खोजबीन की, जहां बेटे की लाश पड़ी थी।

लातूर जिले के निलंगा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को जिले के केलगांव इलाके में राठेड़ा गांव में हुई है। 2 साल के बेटे समर्थ पांचाल के साथ माया वेंकट पांचाल और उसका पति वेंकट पांचाल राठेड़ा गांव में रहते थे। एक महीने पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और तब से पति वेंकट पांचाल लातूर शहर से 30 किलोमीटर दूर औसा गांव में रहने लगा। उसके बाद वेंकट पांचाल हफ्ते में एक दिन बेटे समर्थ से मिलने गांव आने लगा, लेकिन पत्नी से बातचीत बंद थी। रविवार को माया ने अपने देवर को बताया कि उसने अपने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया है। देवर ने भाभी की बात पर ध्यान नहीं दिया और काम पर चला गया।

रविवार शाम घर लौटने पर भतीजा नहीं नजर आया तो देवर को अपनी भाभी माया की बात याद आई। उसने तुरंत भाई वेंकट को खबर दी। वेंकट तुरंत गांव लौटा और बेटे समर्थ को खोजना शुरू किया। कुएं में भी देखा लेकिन रात के अंधेरे में नजर नहीं आया, फिर सोमवार सुबह कुएं में खोज अभियान चलाया गया। कुएं में ही बेटे का शव मिला।

वेंकट विश्वनाथ पांचाल की शिकायत पर हत्या के आरोप में बच्चे की मां माया पांचाल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। माया पांचाल की मानसिक हालात ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका को पति-पत्नी के बीच तनाव के कारण ही बच्चे की हत्या की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?