न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री शिंदे सहित विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई शुरू

दोनों गुटों का प्रतिनिधित्व उनके वकील कर रहे हैं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के वकील अनिल साखरे ने पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम को दूसरे पक्ष से प्रासंगिक दस्तावेज नहीं मिले हैं। उधर, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रवींद्र वायकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शिंदे समूह का दावा उसकी 'देर करने' की रणनीति का हिस्सा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sept 2023 6:40:06

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री शिंदे सहित विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई शुरू

मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। सुनवाई सुबह करीब 10.30 बजे विधानमंडल परिसर में शुरू हुई। यह दोपहर 2 बजे तक जारी रही। बताया जा रहा है कि कुल 34 याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

54 विधायकों के खिलाफ जारी हुए थे नोटिस

सीएम शिंदे और शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे समेत कुल 54 विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे लेकिन पिछले साल शिवसेना के विभाजन के बाद शिवसेना यूबीटी के विधायक रुतुजा लटके के खिलाफ नोटिस जारी नहीं किया गया। वहीं सुनील प्रभु ने अविभाजित शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में सीएम शिंदे और अन्य 15 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी। उधर, 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार को बहाल नहीं किया जा सकता क्योंकि ठाकरे ने बिना फ्लोर टेस्ट का सामना किया इस्तीफा दे दिया था।

दोनों गुटों का प्रतिनिधित्व उनके वकील कर रहे हैं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के वकील अनिल साखरे ने पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम को दूसरे पक्ष से प्रासंगिक दस्तावेज नहीं मिले हैं। उधर, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रवींद्र वायकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शिंदे समूह का दावा उसकी 'देर करने' की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह स्पीकर का काम है कि वह दोनों पक्षों को सभी प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। ठाकरे गुट चाहता है कि सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़ दिया जाए।

वायकर ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट से संबंधित सुनील प्रभु द्वारा जारी व्हिप को वैध माना है। सुनवाई अगले सप्ताह फिर से शुरू होगी। बता दें कि स्पीकर नारवेकर ने सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 40 विधायकों को नोटिस जारी किया था जबकि ठाकरे गुट के 14 विधायकों से भी अय़ोग्यता याचिका पर जवाब मांगा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई