न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिंदे सरकार का आम आदमी को बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

महाराष्ट्र की नई सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है। पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 July 2022 3:40:34

शिंदे सरकार का आम आदमी को बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपये और  डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

महाराष्ट्र की नई सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है। पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था। इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई। फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये लीटर हैं। यह अब 106.35 रुपये हो जाएंगे। इसी तरह डीजल फिलहाल मुंबई में 97.28 रुपये लीटर है। अब यह 94.28 रुपये लीटर मिलेगा।

केंद्र सरकार ने करीब 1.5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था।

तब महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था। अब फिर से लोगों को राहत दी गई है।

महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कहा गया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी। महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं। डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे।

किसानों के लिए भी एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है। वह बोले कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

महाराष्ट्र में इसी महीने नई सरकार बनी है। शिवसेना के करीब 40 विधायकों ने बागी रुख अपनाते हुए बीजेपी संग मिलकर राज्य में सरकार बना ली है। विधायकों के बागी होने के बाद फ्लोर टेस्ट की नौबत आ गई थी, जिस वजह से उद्धव ठाकरे ने सीएम पद इस्तीफा दे दिया था। बाद में बागी और निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी संग मिलकर सरकार बनाई। इसमें एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया और देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज