न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मेरा एक भी विधायक हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा- CM एकनाथ शिंदे

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बागी विधायकों को चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि अगर उनका साथ देने वाले शिवसेना के 40 विधायकों में से एक भी अगले चुनाव में हार गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 July 2022 11:20:20

महाराष्ट्र: मेरा एक भी विधायक हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा- CM एकनाथ शिंदे

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बागी विधायकों को चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि अगर उनका साथ देने वाले शिवसेना के 40 विधायकों में से एक भी अगले चुनाव में हार गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इतना ही नहीं शिंदे ने उद्धव पर तंज कसते हुए कहा कि क्या गलत हुआ था, इस पर आत्ममंथन करने के बजाय वो लोग हमें और हमारे विधायकों को ही 'देशद्रोही' करार देते रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम शिंदे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'कहा जा रहा है कि कोई भी बागी विधायक चुनाव नहीं जीत पाएगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पिछले विद्रोह अलग थे। तब स्थिति अलग थी। अब जो हुआ, वह विद्रोह नहीं है। मैं कहता हूं कि कोई भी विधायक चुनाव नहीं हारेगा। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। अगर इनमें से कोई भी हारा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।'

प्रभादेवी में एक बागी विधायक संजय शिरसाट के सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम शिंदे ने ये भी कहा कि ये कौन होते हैं जो तय करेंगे कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा? इसका फैसला तो जनता को करना है। वोटरों को करना है।

उद्धव ठाकरे ने पहले कहा था कि शिवसेना से बगावत करने वाला कोई भी विधायक चुनाव लड़ता है तो जीत नहीं पाएगा। एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के बाद भी कहा था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सभी विधायक चुनाव जीतें। उन्होंने भरोसा जताया था कि बीजेपी और उनकी टीम मिलकर 200 सीटें लेकर आएगी। ऐसा नहीं हुआ तो मैं खेतों में चला जाऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज