न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: अहमदनगर से सामने आई डराने वाली तस्वीरें, अमरधाम श्मशान घाट में एक दिन में 42 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, 6 को एक के ऊपर एक रखकर जलाया गया

महाराष्ट्र के अहमदनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज शुक्रवार को 1,978 नए संक्रमित मिले वहीं, 3 मरीजों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 9:19:33

महाराष्ट्र: अहमदनगर से सामने आई डराने वाली तस्वीरें, अमरधाम श्मशान घाट में एक दिन में 42 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, 6 को एक के ऊपर एक रखकर जलाया गया

महाराष्ट्र के अहमदनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज शुक्रवार को 1,978 नए संक्रमित मिले वहीं, 3 मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले गुरुवार को 2,233 नए संक्रमित मिले और 42 लोगों की मौत हुई। इस बीच एक हैरान करने वाली तस्वीर भी देखने को मिली। गुरुवार को देर रात शहर के अमरधाम श्मशान घाट में एक साथ 42 मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 20 का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाहगृह में और 22 का लकड़ी की चिताओं पर हुआ। 6 शव तो एक के ऊपर एक रखकर जलाए गए। जिसका वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आनेके बाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर शंकर गोरे ने कहा कि एक साथ 6 शवों को जलाना अमानवीय है। इस मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री और BJP नेता ​​​राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

शिवसेना के पार्षद बालासाहेब बोराटे ने कहा कि सबसे पहले तो एक ही एंबुलेंस में 6 डेड बॉडी ले जाना गलत हैं। इसके बाद एक साथ इनका अंतिम संस्कार करना तो बेहद अमानवीय है। हमने नगर निगम में सत्ताधारी BJP के सामने कई बार एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं हुआ।

अहमदनगर जिला कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले में टॉप-10 में है। जिले में हर रोज 2,000 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। यहां अब तक मरीजों की संख्या 1.10 लाख तक पहुंच चुकी है। 1,272 लोगों की मौत हुई है। अभी भी जिले में 16,287 एक्टिव केस हैं।

ऐसा ही कुछ नजारा दो दिन पहले ही बीड जिले के आंबाजोगाई में भी देखने को मिला। जहां एक जगह 8 शवों का अंतिम संस्कार एक चिता पर किए जाने की खबर सामने आई थी। उसमें भी जांच की बात कही गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत