न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं के लिए 2500 अतिरिक्त बसें, हर 2 मिनट में मिलेगी शटल सेवा

महाकुंभ 2025 के अमृत स्नान बसंत पंचमी पर प्रयागराज जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए 2500 अतिरिक्त बसों का बेड़ा तैयार किया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 9:21:43

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं के लिए 2500 अतिरिक्त बसें, हर 2 मिनट में मिलेगी शटल सेवा

महाकुंभ 2025 के अमृत स्नान बसंत पंचमी पर प्रयागराज जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए 2500 अतिरिक्त बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को हर 2 मिनट में बस मिलेगी। फरवरी की शाम तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की वापसी के लिए 2500 बसें आरक्षित की हैं।

महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशनों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। इनमें सबसे अधिक झूंसी में बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन पर 1500 बसें, लखनऊ जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन पर 600 बसें, कानपुर की दिशा में जाने के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन पर 300 बसें और मिर्जापुर-बांदा की दिशा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन पर 100 रोडवेज बसें आरक्षित की गई हैं।

महाकुंभ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा:

बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व के दौरान महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ को देखते हुए शहर भर में बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन पर रोडवेज ने बसों का एक बड़ा बेड़ा तैयार किया है। इसके अलावा, महाकुंभ के प्रमुख स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसों का भी इंतजाम किया गया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। बस स्टेशनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

हाई अलर्ट मोड पर मेडिकल अफसर:

महाकुंभ के दौरान बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज मंडल के सभी डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 1200 से अधिक मेडिकल फोर्स महाकुंभ नगर में पूरी तरह से तैयार हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर होंगे। इसके अतिरिक्त, मेले में मेडिकल टीम हमेशा मुस्तैद रहेगी और 6 फरवरी के बाद ही वह यहां से रवाना होगी। किसी भी प्रकार की आवश्यकता के लिए बैकअप प्लान भी तैयार रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल