न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा से 54 दिनों की छुट्टी मिली

केंद्र सरकार ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा से 54 दिनों की छुट्टी दे दी गई है। संसदीय समिति ने छुट्टी मंजूर कर ली है और अब उनकी सदस्यता को कोई खतरा नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 8:01:13

डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा से 54 दिनों की छुट्टी मिली

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा से 54 दिनों की छुट्टी दे दी गई है। संसदीय समिति ने छुट्टी मंजूर कर ली है और अब उनकी सदस्यता को कोई खतरा नहीं है।

भारत के एडिशनल सॉसिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की पीठ को बताया कि इस तरह के मुद्दों पर विचार करने वाली समिति ने मंगलवार को अमृतपाल सिंह समेत चार सांसदों की छुट्टी मंजूर कर दी है और लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 54 दिनों की छुट्टी मंजूर किए जाने की जानकारी दी है।

जैन ने अदालत के समक्ष लेटर की एक कॉपी भी पेश की। जैन ने अदालत से कहा, "इसके मद्देनजर उनकी सदस्यता को कोई खतरा नहीं है।"

इंजीनियर राशिद का दिया हवाला

उन्होंने बारामुल्ला के सांसद इंजीनियर राशिद का भी हवाला दिया था, जो गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवाद-वित्तपोषण मामले में तिहाड़ जेल में हैं। राशिद को पिछले महीने दो दिनों के लिए लोकसभा में उपस्थित होने के लिए पैरोल मिली थी।

बता दें कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट पर निर्दलीय के रूप में 1।9 लाख वोटों से जीत हासिल की और पिछले साल 5 जुलाई को उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। तब से, उन्होंने संसद में भाग नहीं लिया है।

सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मामले के एक अन्य वकील धीरज जैन ने कहा कि इसे देखते हुए अमृतपाल सिंह ने प्राधिकारियों के समक्ष संसद में उपस्थित होने की अपनी दूसरी मांग को आगे बढ़ाने के लिए दायर अपनी याचिका वापस ले ली है।

60 दिन में खत्म हो जाती है सदस्यता

सांसद ने 21 फरवरी को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें मांग की गई थी कि अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं कि उन्हें संसद के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई सदस्य लगातार 60 दिनों तक संसद की बैठकों से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है।

याचिका में क्या कहा गया है?

लोकसभा सचिवालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वे 12 दिसंबर 2024 तक 46 दिनों के लिए अनुपस्थित रहे। उन्होंने 21 फरवरी को अदालत को बताया था, "अब केवल छह दिन बचे हैं।" उनकी याचिका में कहा गया है, "यह अधिकारियों की दुर्भावनापूर्ण मंशा है ताकि याचिकाकर्ता के संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व न हो। याचिकाकर्ता को जबरन हिरासत में लिया गया है और उन्हें संसद की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है, और ऐसी परिस्थितियों में, इसे अनुपस्थिति नहीं कहा जा सकता है, बल्कि अधिकारियों द्वारा याचिकाकर्ता को संसद से दूर रखने के लिए मजबूर किया गया है, जो सख्त शब्दों में संसद की अवमानना है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका