न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, महाकुंभ के लिए शुरू होंगी निशुल्क बस सेवाएं

निशुल्क सेवा के तहत यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को केवल बस सेवा ही नहीं, बल्कि आवास और भोजन की भी पूरी व्यवस्था मेहंदीपुर घाटा बालाजी ट्रस्ट द्वारा निशुल्क की जाएगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 1:51:50

राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, महाकुंभ के लिए शुरू होंगी निशुल्क बस सेवाएं

तीर्थराज प्रयागराज में जारी महाकुंभ में अब तक करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, और यह सिलसिला लगातार जारी है। अब तक करीब 37 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं, और हर दिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। इसी श्रद्धा और आस्था के महापर्व में भाग लेने के लिए राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्थान के दौसा जिले स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुफ्त बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा की घोषणा स्वयं महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने की है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी।

यात्रा के दौरान सुविधाएं


इस निशुल्क सेवा के तहत यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को केवल बस सेवा ही नहीं, बल्कि आवास और भोजन की भी पूरी व्यवस्था मेहंदीपुर घाटा बालाजी ट्रस्ट द्वारा निशुल्क की जाएगी। यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो महाकुंभ में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, लेकिन किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पा रहे थे।

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए मेहंदीपुर बालाजी धाम ने मुफ्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसका पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है। इस सेवा को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बस 9 फरवरी को बालाजी मंदिर से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, और यह सेवा 13, 16, 19 और 22 फरवरी तक जारी रहेगी। यह निशुल्क बस सेवा विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं के लिए है। इच्छुक श्रद्धालु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में आधार कार्ड के साथ पंजीकरण कराकर इस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में प्रयागराज महाकुंभ में बालाजी सेवा शिविर भी संचालित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसके अलावा, मेहंदीपुर घाटा बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और कंबल भेजे हैं। इनमें 10,000 कंबल, 100 टिन घी, 250 टिन तेल, 20 टन अनाज और 10 टन दालें शामिल हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने इन सामग्रियों को प्रयागराज के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगम नगरी के सेक्टर 8 में मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर स्थापित किया गया है, जहां श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका