न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, पुजारी की मौत, सभी मंदिर बंद

महाकाल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत होने और दो दूसरे पुजारियों के भी संक्रमित होने के चलते उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 4:16:52

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, पुजारी की मौत, सभी मंदिर बंद

महाकाल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत होने और दो दूसरे पुजारियों के भी संक्रमित होने के चलते उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने स्व. चंद्र मोहन को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को पहले से ही कम कर दिया गया है। आम और वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ बैरेकेटिंग से ही दर्शन व्यवस्था रखी गई है। इसके बावजूद भी महाकाल मंदिर के तीन पुजारी और चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद पिछले महीने संक्रमित हुए चंद्र मोहन पुजारी को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, आज उनकी मौत की दुखद खबर उज्जैन पंहुची।

वहीं, कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए महाकाल की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 76 पंडित दो शिफ्ट में रोज महारुद्र महामृत्युंजय जाप करेंगे। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 19 अप्रैल को होगी। मंदिर समिति द्वारा कोरोना वायरस के पूरी तरह खात्मे और जनकल्याण के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान किया गया है। इस दौरान मंदिर में उपस्थित सभी पंडितों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के दौरान बैरिकेड से दर्शनार्थियों की दर्शन की व्यवस्था यथावत चलती रहेगी।

बता दे, प्रदेश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं। 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हैं। 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे।

भोपाल के कोलार क्षेत्र में भी 9 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। सुबह से ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सख्ती शुरू कर दी गई है। बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सड़कों पर पुलिस तैनात है। जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को लौटाया जा रहा है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने दिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?